फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Goldie Brar's henchman caught in firing at businessman's house

Chandigarh News: कारोबारी के घर फायरिंग में गोल्डी बराड़ का गुर्गा दबोचा

Thu, 25 Jan 2024 04:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Goldie Brar's henchman caught in firing at businessman's house
चंडीगढ़। सेक्टर-5 में कारोबारी कुलदीप मक्कड़ के घर बीते 19 जनवरी को फायरिंग करने वाले गोल्डी बराड़ के एक गुर्गे को दबोचा है। अपराध शाखा ने गुर्गे गुरविंदर सिंह उर्फ लाडी (26) निवासी करतारपुर, मुल्लांपुर (मोहाली) को जिला अदालत में पेश किया, जहांं से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, दूसरे गुर्गे की भी पुलिस ने पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग जगह छापामारी कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक कारोबारी कुलदीप मक्कड़ को कुछ दिन पहले एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी। हालांकि, उस समय मक्कड़ ने इसे अनदेखा कर दिया था। इसी बीच 19 जनवरी को तड़के बाइक सवार दो युवक उनके घर पर पहुंचे और एक के एक पांच गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद कुलदीप मक्कड़ की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

जांच में पुलिस ने तीन टीमें लगाई थीं



मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन स्पेशल टीमों का गठन किया था। एसएसपी कंवरदीप कौर की देखरेख में सेक्टर-3 थाना पुलिस, जिला अपराध शाखा और आपरेशन सेल की टीम काम कर रही थी। एसपी सिटी मृदुल के निर्देश पर क्राइम सीन की जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। उसके बाद गुरविंदर सिंह की पहचान हुई। बुधवार को करतारपुर के पास पुलिस ने नाका लगाकर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed