फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Golden time for appling a solar plant

छतों पर सोलर पावर प्लांट लगवाने का सुनहरा मौका, आवेदन करें

Fri, 19 Aug 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Golden time for appling a solar plant
सोलर पावर प्लांट - फोटो : Amar ujala
सिटी ब्यूटीफुल को पूर्ण सोलर सिटी बनाने के लिए अब प्रशासन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस (आरडब्ल्यूए) की मदद लेगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के सामने अगले एक साल में 2 हजार घरों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा है। अपने एरिया में सबसे अधिक प्लांट लगवाने
वाली आरडब्ल्यूए को अगली 15 अगस्त पर 1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

मीटिंग में एडवाइजर परिमल राय, होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल और क्रेस्ट के सीईओ संतोष कुमार मौजूद रहे। होम कम साइंस एंड टेकभनोलॉजी सेक्रेटरी
अनुराग अग्रवाल ने सभी प्रतिनिधियों को सोलर एनर्जी के क्षेत्र में नए आयाम साबित करने के लिए मदद का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्लांट लगवाने के
लिए वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। वेबसाइट पर 45 अथोराइज्ड डीलर उपलब्ध हैं ग्राहक को जिसका रेट सही लगता है उससे
प्लांट लगवा सकते हैं।

1 कनाल और उससे अधिक के हर घर पर सोलर प्लांट लगाना अनिवार्य
1 कनाल और उससे अधिक के हर नए या पुराने घर पर सोलर पावर प्लांट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए प्रशासन ने बिल्डिंग बॉयलाज में भी
बदलाव कर दिया है। अगले दो साल के अंदर सभी 1 कनाल और उससे अधिक के घर की छत पर सोलर प्लांट लगाना होगा। ऐसा नहीं करने पर प्रशासन
कार्रवाई करेगा। 10 किलोवॉट या इससे अधिक का प्लांट केलिए आवेदन करने पर किसी तरह की कोई इंस्पेक्शन नहीं होगी साथ ही कागजी प्रक्रिया से भी छूट
मिलेगी।

2022 तक 50 मेगावाट सोलर एनर्जी का लक्ष्य
2022 तक 50 मेगावाट सोलर एनर्जी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी 10 मेगावाट एनर्जी ही उत्पन्न हो रही है। जिसमें साढ़े 7 मेगावाट सरकारी इमारतों
और घरों से उत्पन्न हो रही है। करीब 3 मेगावाट निजी संस्थानों और घरों से पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed