फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   golden temple amritsar name in world book of records, worlds most visited shrine

दुनिया में सबसे ज्यादा इस जगह को देखने आते हैं लोग, वर्ल्ड बुक में नाम दर्ज

Sat, 25 Nov 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 25 Nov 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
golden temple amritsar name in world book of records, worlds most visited shrine
Golden Temple, Amritsar
देश में मौजूद एक जगह को दुनिया में सबसे ज्यादा लोग देखने के लिए आते हैं, इस वजह से जगह का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। बात हो रही है अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) की, जिसका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। धर्मस्थल को मोस्ट विजिटेड प्लेस ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड दिया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बाद दूसरी सबसे बड़ी संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके ने श्री दरबार साहिब को इस सम्मान के लिए चुना।
विज्ञापन


लंदन से शुक्रवार को पहुंची टीम ने मोस्ट विजिटेड प्लेस ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को सौंपा। दुनिया भर के धार्मिक स्थलों में से यहां पर श्रद्धालुओं के आने का आंकड़ा विश्व रिकॉर्ड में सर्वाधिक है। मानवता के लिए सबसे बड़ा लंगर लगाने का श्रेय भी श्री दरबार साहिब को दिया गया है। यह कहा गया है कि विश्व में सबसे बड़ी सेवा श्री दरबार साहिब में लंगर भवन में दिखती है, जहां कोई मजहब सेवा में आड़े नहीं आता।
विज्ञापन


एसजीपीसी के सचिव डॉ. रूप सिंह ने बताया कि श्री दरबार साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर साल बढ़ रही है। श्री दरबार साहिब का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में आना गौरव की बात है। श्री दरबार साहिब में गुरु के बताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दुनिया को दी जाती है। एसजीपीसी के प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बडूंगर व सचिव डॉ. रूप सिंह ने लंदन से आई सुरभि कौल, सरदार रनदीप सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 महीने पहले किया था सर्वे

golden temple amritsar name in world book of records, worlds most visited shrine
श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर)
इस साल का यह मान श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेम्पल) को मिला है। इसके लिए उनकी टीम ने तीन महीने पहले यहां का सर्वे किया था। इससे पहले भारत में ताज महल, शिरडी का साईं बाबा मंदिर तथा वैष्णों देवी को नॉमिनेट किया जा चुका है।

इस सर्वे में रास्ते से लेकर मंदिर के अंदर की साफ-सफाई, लोगों की सेवा भावना, 24 घंटे चलने वाले कीर्तन, रोजाना एक लाख से अधिक लोगों को लंगर खाना आदि को भी शामिल किया गया है।

यह सम्मान देने के लिए संस्था की जनरल सेक्रेटरी सुरभि कौल, तथा पंजाब प्रमुख हरदीप कोहली, गौरव आनंद, कैप्टन अभिनव गर्ग, सागर कपूर तथा मिनी कोहली यहां पहुंचे थे। कौल ने बताया कि उनकी संस्था भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के देशों में विभिन्न क्षेत्रों का हर साल सर्वे करवाती है और उसमें सर्वोच्च आने वाले को यह सर्टिफिकेट दिया जाता है।

यहां है दुनिया का सबसे बड़ी किचन

golden temple amritsar name in world book of records, worlds most visited shrine
Golden Temple, Amritsar
बता दें कि स्वर्ण मंदिर में दुनिया की सबसे बड़ी रसोई मौजूद है। यहां हर रोज लाखों लोगों के लिए खाना बनता है और हर रोज लाखों लोग फ्री में खाना खाते हैं। इसमें रोजाना लगभग 2 लाख रोटियां बनती हैं। रोजाना 25 क्विंटल अनाज, 5 हजार लीटर दूध, 1500 किलो दाल, 10 क्विंटल चीनी, 5 क्विंटल देशी घी लगता है। यहां तीन लाख बर्तनों की सफाई करने के लिए 450 वर्कर हैं।
 
अटारी बॉर्डर दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सरहद
अटारी बॉर्डर भी दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सरहद बन गई है। इसका मुख्य कारण है, यहां रोज होने वाली रिट्रीट सेरेमनी। ये सम्मान दिया है वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके ने। इसका सर्टिफिकेट शनिवार को बीएसएफ को सौंपा जाएगा।

साल 2017 के लिए अटारी बॉर्डर का नाम इस ग्रेड में शामिल किया गया है। संस्था की जनरल सेक्रेटरी सुरभि कौल ने बताया कि टीम ने पूरी दुनिया भ्रमण की लेकिन ऐसी सरहद कहीं नहीं दिखी, जहां इतनी तादाद में लोग पहुंचते हैं। यहां पर रोज शाम को 20-25 हजार टूरिस्ट आते हैं और परेड का हिस्सा बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed