{"_id":"2bd9adfb427745513df5825dde9e34c5","slug":"golden-chance-for-pu-student-apply-before-31-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू ने विद्यार्थियों को दिया गोल्डन चांस, 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू ने विद्यार्थियों को दिया गोल्डन चांस, 31 तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Mar 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को स्पेशल चांस देने का फैसला लिया है। स्पेशल चांस का लाभ लेने के लिए 31 मार्च तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन(सीओई) प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार विद्यार्थी कंपार्टमेंट, री-अपीयर, इम्प्रूवमेंट का लाभ स्पेशल चांस में ले सकते हैं। प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के जो विद्यार्थी अपने सभी चांस गंवा चुके हैं उनके लिए पीयू ने स्पेशल चांस देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
आवेदन करने वाले विद्यार्थी जून 2016 में होने वाली परीक्षा में अपीयर हो सकते हैं। परीक्षा मौजूदा सिलेबस के हिसाब से ली जाएगी। स्पेशल चांस के लिए पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं की फीस 10 हजार और अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं की फीस 5 हजार रखी गई है।
विज्ञापन
एससी और एसटी कैंडिडेट्स को फीस में 50 फीसदी छूट देने का फैसला लिया गया है। पीयू के इस फैसले से कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट करने वाले कई हजार विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा।