फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold worth lakhs rupees found with passenger at Amritsar airport

Amritsar News: शारजाह से लौटे यात्री के पास मिला 43.65 लाख रुपये का सोना, दुबई में करता है कारोबार

Wed, 29 Mar 2023 05:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Mar 2023 05:08 PM IST
सार

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि 24 कैरेट सोने की दो चेन के रूप में यह यात्री शारजाह से अपने साथ 750 ग्राम सोना लाया था। बाजार में इसकी कीमत 43 लाख 65 हजार बनती है। कस्टम अधिकारियों ने यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 की धारा 110 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gold worth lakhs rupees found with passenger at Amritsar airport
अमृतसर एयरपोर्ट।

विस्तार

शारजाह से अमृतसर लौटे एक यात्री से कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस टीम ने 43.65 लाख रुपये कीमत का सोना पकड़ा है। यह यात्री इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट संख्या 6 ई 1428 से मंगलवार की रात श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा था। इस यात्री से मिले सोने को कस्टम अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शारजाह से उड़ान भरने के बाद इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट ने 28 मार्च की देर शाम अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया। एयर इंटेलिजेंस टीम के अधिकारियों ने इस फ्लाइट से मंगलवार को भारत पहुंचे एक यात्री के सामान की स्कैनिंग के दौरान कुछ नहीं मिला लेकिन जब यात्री की जांच की गई तो उसके पास से सोने की दो चेन मिली। इन्हें अधिकारियों ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


यात्री से की गई पूछताछ में पता चला है कि इसका जन्मस्थान कपूरथला का है। इसके पास अमेरिका का रेजिडेंट वीजा है और दुबई में कारोबार करता है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि 24 कैरेट सोने की दो चेन के रूप में यह यात्री शारजाह से अपने साथ 750 ग्राम सोना लाया था। बाजार में इसकी कीमत 43 लाख 65 हजार बनती है। कस्टम अधिकारियों ने यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 की धारा 110 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed