{"_id":"6717a9d62bfd1cec3a0c9949","slug":"gold-silver-price-in-chandigarh-jewelry-showroom-demand-of-coins-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold- Silver Price: सोने-चांदी की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड, चंडीगढ़ में सर्राफा बाजार फिर भी गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gold- Silver Price: सोने-चांदी की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड, चंडीगढ़ में सर्राफा बाजार फिर भी गुलजार
Tue, 22 Oct 2024 07:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 22 Oct 2024 07:08 PM IST
सार
सोने के साथ चांदी की कीमतों में इजाफा होने के बावजूद चंडीगढ़ का सर्राफा बाजार गुलजार हैं। लोग सोने चांदी की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-35 स्थित सुंदर ज्वेलर्स में खरीदारी करते ग्राहक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारी सीजन में सोना और चांदी के दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। दिवाली से पहले ही सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमत में तेजी से उछाल आया है। 22 कैरेट सोने के दाम 75300 रुपये और 24 कैरेट सोना 80000 के पार पहुंच गया है। वहीं चांदी प्रति किलो 1 लाख 100 रुपये पर आ गया है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अभी दाम में तेजी बरकरार रहेगी। सोने के साथ चांदी की कीमतों में इजाफा होने के बावजूद चंडीगढ़ का सर्राफा बाजार गुलजार हैं। लोग सोने चांदी की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि शहर के ज्वैलरी शोरूम में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमर रही है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अब लोग धनतेरस और ऐसे विशेष अवसरों का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द खरीदारी करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। क्योंकि उन्हें समझ में आ गया है कि अब दाम में गिरावट नहीं आनी है।
विज्ञापन
नए आभूषण खरीदने में ज्यादा रुचि
चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के डायरेक्टर महेंद्र खुराना का कहना है कि जून में ही इस बात का आकलन किया गया था कि दिवाली तक सोने की कीमत 80000 और चांदी की कीमत 1 लाख तक पहुंच जाएगी। उसके अनुसार रेट में तेजी जारी है। वहीं इस समय लोग पुराने आभूषण बेचने की बजाय नए की खरीदारी में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि दाम अभी और बढ़ सकते हैं। इसके अलावा अगर पुराने आभूषण बेचने की जरूरत भी पड़ रही है तो वह कैश लेने की जगह उसके बदले आभूषण ही ले रहे हैं।
विज्ञापन
सोना चांदी की कीमतों में 30% का इजाफा
सोना चांदी की कीमतों में 1 वर्ष के दौरान लगभग 30% का उछाल आया है। पिछले वर्ष दिवाली के समय सोना जहां 59 हजार से 60000 के बीच में था। वहीं चांदी की कीमत 69 हजार से 70000 के बीच थी। उस दौरान कीमतों में गिरावट भी आई थी। लेकिन इस बार दाम में लगातार तेजी आई है। इसलिए खरीदारों ने सोने चांदी के बजट को कम करने की बजाय बढ़ा दिया है।
एक ग्राम के सिक्के भी उपलब्ध
त्योहारों के शुभ मुहूर्त में सोने चांदी की खरीद को ध्यान में रखते हुए खरीदार की जेब के अनुसार 10 ग्राम की चांदी के सिक्के के साथ ही एक ग्राम का सोने का सिक्का भी शहर की ज्वेलरी शॉप्स में उतारा गया है। इससे अपने बजट के अनुसार सोने चांदी की खरीद कर अपने अवसर को खास बना सके।
ऐसे आया कीमतों में उछाल
दिन सोना, प्रति 10 ग्राम चांदी, प्रति किलो
15 अक्तूबर 72900 93 हजार
16 अक्तूबर 73400 94 हजार
17 अक्तूबर 73700 94 हजार
18 अक्तूबर 74500 95 हजार
19 अक्तूबर 74900 98 हजार
20 अक्तूबर 74900 99 हजार
21 अक्तूबर 75200 1 लाख 1 हजार
22 अक्तूबर 75300 1 लाख 1 हजार