{"_id":"5ccb061fbdec22071a387909","slug":"gold-biscuits-recovered-from-russian-woman-in-amritsar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से अमृतसर पहुंची रूसी महिला से सोने के बिस्कुट बरामद, ऐसे लाई थी छिपाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से अमृतसर पहुंची रूसी महिला से सोने के बिस्कुट बरामद, ऐसे लाई थी छिपाके
Fri, 03 May 2019 01:10 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 May 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल ने दुबई-अमृतसर के बीच उड़ान भरने वाली स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी-56 से श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पहुंची रूसी महिला गुलमजहानोवा को हिरासत में लेकर 350 ग्राम सोने के तीन बिस्कुट बरामद किए हैं। बरामद किए गए सोने की कीमत 11 लाख 27 हजार 270 रुपये है। महिला ने तीनों सोने के बिस्कुट अपने अंतर्वस्त्रों में रखे हुए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट में तैनात सीमा शुल्क विभाग के इंटेलिजेंस विंग को जानकारी मिली थी कि उक्त फ्लाइट में एक रूसी महिला सोने की खेप लेकर पहुंच रही है। सूचना के आधार पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर ट्रैप लगाया हुआ था। जैसे ही फ्लाइट एयरपोर्ट पहुंची इस महिला को अपने सामान की तलाशी देने को कहा गया। तलाशी में कुछ बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
कस्टम विभाग ने महिला अधिकारियों को इस महिला की तलाशी लेने के लिए कहा। पहले उसने विरोध किया। विभाग की सख्ती के बाद तलाशी के दौरान अंतर्वस्त्रों से सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। विभाग ने सोना जब्त कर इस महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। दुबई से आने वाली उड़ान से कुछ दिन पहले एक महिला सुशील अरोरा निवासी तरनतारन से 1750 ग्राम सोना बरामद किया गया था।
विज्ञापन