फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold bangles, chain stolen from Tanishq showroom

तनिष्क शोरूम से सोने की चूड़ियां, चेन चोरी

Thu, 21 Apr 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gold bangles, chain stolen from Tanishq showroom
मनीमाजरा। एनएसी स्थित तनिष्क शोरूम का कर्मचारी सोने की चूड़ियां और चेन लेकर नवंबर में फरार हो गया। शोरूम से गहने गायब होने का पता तब लगा जब स्टॉक चेक किया गया। पंचकूला सेक्टर 2 निवासी शोरूम के मालिक प्रभाकर कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मनीमाजरा थाना पुलिस ने लीगल राय लेने के बाद शोरूम के कर्मचारी उत्तरप्रदेश के जिला फतेहपुर के रहने वाले सुनील कुमार के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभाकर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बीते साल नवंबर महीने में शादियों का सीजन आने पर शोरूम में अधिक कर्मचारियों की जरूरत होती है। उन्होंने नवंबर 2021 में 10 कर्मचारी नौकरी पर रखे थे। इसी बीच किसी ने उनके शोरूम से सोने की चूड़ियां और चेन चोरी कर ली। जब उन्होंने स्टाक चेक किया तो गहने कम मिले। वहीं शोरूम में काम करने वाला एक कर्मचारी सुनील कुमार भी ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। उन्होंने सुनील कुमार पर गहने चोरी करने का शक जाहिर करते हुए मामले की शिकायत पुलिस को दी। मनीमाजरा थाना पुलिस ने मामले की जांच कर केस दर्ज करने के लिए लीगल राय मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed