{"_id":"5e01a6d28ebc3e879f4a8f87","slug":"gohana-may-be-23rd-district-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोहाना को हरियाणा का 23वां जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई, वित्तायुक्त ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना को हरियाणा का 23वां जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई, वित्तायुक्त ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
Tue, 24 Dec 2019 11:19 AM IST
खुशबू गोयल
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की मनोहर लाल सरकार के दूसरे कार्यकाल में प्रदेश को 23वां जिला आने वाले समय मे मिल सकता है। प्रदेश सरकार ने सोनीपत जिले के गोहाना उपमंडल को नया जिला बनाने की शुरुआती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार यह कदम गोहाना उपमंडल और उससे सटे गांव के लोगों की मांग पर उठाने जा रही है।
गोहाना के कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक भी इस मामले को विधानसभा में उठा चुके हैं। हरियाणा के वित्तायुक्त व राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सोनीपत के डीसी डॉ. अंशज सिंह को गोहाना को नया जिला बनाने की कवायद शुरू करने के लिए पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि जनता ने जनहित और प्रशासनिक हित में यह मांग उठाई है, इसलिए गोहाना को जिला बनाने के लिए विस्तृत प्रस्ताव भेजें। गोहाना को जिला बनाने का पहला और अंतिम मापदंड प्रशासनिक सुविधा, जन सुविधा और ऐतिहासिक महत्व भी होना चाहिए।
विज्ञापन
वर्तमान में सोनीपत जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं, अगर गोहाना को नया जिला बनाया जाता है तो उसमें तीन विधानसभा क्षेत्र होने चाहिए, इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए ही प्रस्ताव भेजा जाए।

डीसी से मांगी ये जानकारी
. 2011 की जनगणना अनुसार कुल जनसंख्या।
. जिले की कुल विधानसभा, उनकी संख्या व नाम
. जिले के कुल सब डिवीजन, उनकी संख्या व नाम
. जिले की सब तहसील, उनके नाम व संख्या।
. जिले की कुल तहसील, नाम पर संख्या।
. जिले के कुल ब्लॉक, नाम व उनकी संख्या।
. जिले में शामिल कुल नगर निकाय, नाम व उनकी संख्या।
प्रस्ताव में बदलाव के सुझाव भी सुझाने होंगे
प्रस्ताव में वित्तायुक्त ने डीसी को निर्देश दिए हैं कि वह लोगों की ओर से आए प्रस्ताव में बदलाव के लिए भी सुझाव भेजें। इसके साथ ही उन्हें गांव, उनकी संख्या और उनमें मौजूद जनसंख्या की जानकारी भी देनी होगी। गोहाना को नया जिला स्वीकार किया जा सके, इसलिए उसमें कितने ब्लॉक, विधानसभा, तहसील, सब तहसील शामिल किए जा सकते हैं इसकी जानकारी देने के भी आदेश दिए हैं। डीसी को नए सिरे से जिलों की सीमाएं भी गांव, उपमंडल तहसील व उप तहसील के हिसाब से बतानी होंगी।