{"_id":"62ebe8f509f37f2c657c7048","slug":"go-first-flight-reached-chandigarh-with-a-delay-of-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: तीन घंटे देरी से पहुंची गो फर्स्ट की फ्लाइट, अहमदाबाद में टकराया था पक्षी, सवार थे 54 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: तीन घंटे देरी से पहुंची गो फर्स्ट की फ्लाइट, अहमदाबाद में टकराया था पक्षी, सवार थे 54 यात्री
Thu, 04 Aug 2022 09:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Aug 2022 09:17 PM IST
सार
इंजीनियरों की हरी झंडी मिलने के बाद तीन घंटे की देरी हुई। फ्लाइट में 54 यात्री सवार थे और इसे चंडीगढ़ पहुंचने के बाद श्रीनगर भी जाना था। फ्लाइट सफलतापूर्वक पहुंचने के बाद चंडीगढ़ से श्रीनगर रवाना हो गई।
विज्ञापन
गो फर्स्ट की फ्लाइट।
- फोटो : सोशल मीडिया (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद गो फर्स्ट अहमदाबाद-चंडीगढ़ फ्लाइट (G8-911) से एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद फ्लाइट को तुरंत अहमदाबाद वापस भेजना पड़ा। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि फ्लाइट में 54 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
फ्लाइट चंडीगढ़ तीन घंटे की देरी से पहुंची। उन्होंने कहा कि फ्लाइट को सुबह 9:30 बजे निर्धारित समय पर पहुंचना था। मगर पक्षी के टकराने की वजह से दोपहर 12:30 बजे पहुंची। इस फ्लाइट को आगे श्रीनगर जाना था। इसके प्रस्थान में तीन घंटे की देरी हुई। सीईओ राकेश आर सहाय ने कहा कि अहमदाबाद में गो फर्स्ट की फ्लाइट से एक पक्षी उड़ान भरने के तुरंत बाद टकरा गया। इसके बाद फ्लाइट को वापस अहमदाबाद में उतारा गया।
विज्ञापन
इंजीनियरों की हरी झंडी मिलने के बाद तीन घंटे की देरी हुई। फ्लाइट में 54 यात्री सवार थे और इसे चंडीगढ़ पहुंचने के बाद श्रीनगर भी जाना था। फ्लाइट सफलतापूर्वक पहुंचने के बाद चंडीगढ़ से श्रीनगर रवाना हो गई।
विज्ञापन
सहाय ने कहा कि फ्लाइट की देरी पर ऑपरेटर ने श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों को भोजन और जलपान की पेशकश की। वहीं, इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। एहतियातन जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक अगर उड़ान में पक्षी टकरा भी जाता है तो तकनीकी दिक्कत होती है और कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।