फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Go First flight reached Chandigarh with a delay of three hours

Chandigarh: तीन घंटे देरी से पहुंची गो फर्स्ट की फ्लाइट, अहमदाबाद में टकराया था पक्षी, सवार थे 54 यात्री

Thu, 04 Aug 2022 09:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Aug 2022 09:17 PM IST
सार

इंजीनियरों की हरी झंडी मिलने के बाद तीन घंटे की देरी हुई। फ्लाइट में 54 यात्री सवार थे और इसे चंडीगढ़ पहुंचने के बाद श्रीनगर भी जाना था।  फ्लाइट सफलतापूर्वक पहुंचने के बाद चंडीगढ़ से श्रीनगर रवाना हो गई।

विज्ञापन
Go First flight reached Chandigarh with a delay of three hours
गो फर्स्ट की फ्लाइट। - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल फोटो)

विस्तार

अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद गो फर्स्ट अहमदाबाद-चंडीगढ़ फ्लाइट (G8-911) से एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद फ्लाइट को तुरंत अहमदाबाद वापस भेजना पड़ा। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि फ्लाइट में 54 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


फ्लाइट चंडीगढ़ तीन घंटे की देरी से पहुंची। उन्होंने कहा कि फ्लाइट को सुबह 9:30 बजे निर्धारित समय पर पहुंचना था। मगर पक्षी के टकराने की वजह से दोपहर 12:30 बजे पहुंची। इस फ्लाइट को आगे श्रीनगर जाना था। इसके प्रस्थान में तीन घंटे की देरी हुई। सीईओ राकेश आर सहाय ने कहा कि अहमदाबाद में गो फर्स्ट की फ्लाइट से एक पक्षी उड़ान भरने के तुरंत बाद टकरा गया। इसके बाद फ्लाइट को वापस अहमदाबाद में उतारा गया। 
विज्ञापन


इंजीनियरों की हरी झंडी मिलने के बाद तीन घंटे की देरी हुई। फ्लाइट में 54 यात्री सवार थे और इसे चंडीगढ़ पहुंचने के बाद श्रीनगर भी जाना था।  फ्लाइट सफलतापूर्वक पहुंचने के बाद चंडीगढ़ से श्रीनगर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहाय ने कहा कि फ्लाइट की देरी पर ऑपरेटर ने श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों को भोजन और जलपान की पेशकश की। वहीं, इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। एहतियातन जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक अगर उड़ान में पक्षी टकरा भी जाता है तो तकनीकी दिक्कत होती है और कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed