फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMCH parking will advance now

बिना कार्ड यहां एंट्री नहीं कर सकेंगे स्टाफ

Mon, 11 Nov 2013 10:27 PM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Nov 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
GMCH parking will advance now

टोल प्लाजा, मॉल्स और एयरपोर्ट की तरह ही अब अस्पताल में भी बूम बैरियर पार्किंग बनेगी। ये पहल करने जा रहा है गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), सेक्टर-32।

विज्ञापन


हॉस्पिटल में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त और व्यवस्थित करने के लिए बूम बैरियर लगाए जा रहे हैं। फिलहाल ये सिस्टम स्टाफ पार्किंग के लिए होगा।

इसमें कार्ड के बिना किसी स्टाफ की एंट्री नहीं होगी। मतलब, कार्ड दिखाने पर ही बैरियर उठेगा और लोग अपनी गाड़ियां पार्क कर सकेंगे।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, बूम बैरियर पार्किंग के लिए टेंडर हो चुके हैं और दो से तीन महीने में ये काम पूरा हो जाएगा। अभी तक इस तरह की पार्किंग व्यवस्था शहर के किसी भी अस्पताल में नहीं है।
विज्ञापन


फिलहाल अस्पताल में स्टाफ के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं है। स्टाफ पार्किंग में ही आम लोग भी अपने वाहन खड़े कर देते हैं।

इससे डॉक्टरों व खासतौर पर मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स को बहुत दिक्कतें होती हैं। इसी को देखते हुए ये व्यवस्था की जा रही है।

ट्रैफिक व्यवस्था होगी वन वे
जीएमसीएच-32 में मरीजों की तादाद बढ़ने के साथ ट्रैफिक की समस्याएं भी पैदा हो रही थीं। इसको देखते हुए अस्पताल में ट्रैफि का को पूरी तरह से वन वे कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले अस्पताल के कुछ ही हिस्से वन वे थे, लेकिन अब सभी जगहों पर वन वे ट्रैफिक का नियम लागू कर दिया गया है, जिस वजह से ट्रैफिक की समस्याएं भी कम हो गई हैं।


जल्दी ही पूरा होगा ई-ब्लॉक
अस्पताल में पिछले 15 सालों से बन रहे ई-ब्लॉक को अगले एक से डेढ़ साल में शुरू कर दिया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आर्किटेक्ट डिपार्टमेंट की तरफ से भी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और जल्दी ही यहां के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ हो जाएंगी।

ई-ब्लॉक में ही मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट किया जाना है, जो अभी सराय बिल्डिंग में चल रहा है।

जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो.अतुल सचदेव के अनुसार, "अस्पताल में स्टाफ पार्किंग को लेकर जो समस्याएं आ रही थी, उसे दूर किया जा रहा है। अब यहां नई पार्किंग बनाई जाएंगी, जहां बूम बैरियर लगाएं जाएंगे। ऐसा होने से पार्किंग पूरी तरह से व्यवस्थित हो जाएगी। इससे फैकल्टी व स्टूडेंट्स को काफी आसानी होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed