{"_id":"44ca420829957cce5e5e7a82e72c4fec","slug":"gmch-32-patients-treatment-new-year-new-plannings","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत, जीएमसीएच 32 में अब इलाज कराना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत, जीएमसीएच 32 में अब इलाज कराना होगा आसान
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Dec 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्वनमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (जीएमसीएच 32) साल 2014 में मरीजों के लिए कई सहूलियतें देने जा रहा है। इसमें सिटी स्कैन, कैथ लैब, एमआरआई और कंप्यूटराइजेशन की सुविधा प्रमुख रूप से शामिल है।
मेडिकल पढ़ाई के क्षेत्र में भी इस साल कई नए कोर्स शुरू हो रहे हैं। एमडी की सीटों के भी बढ़ने की पूरी संभावना है। इसके अलावा पीजीआई की तर्ज पर जीएमसीएच में भी ब्रांडेड दवाओं पर छूट देने की योजना शुरू हो सकती है।
फिलहाल यहां पर सर्जिकल आइटम पर 15 फीसदी और दवाओं पर 30 फीसदी छूट दी जा रही है। हास्पिटल के मुताबिक वे पीजीआई की स्कीम को मॉनिटर करेंगे।
यदि स्कीम सफल रही तो उसे यहां पर भी शुरू की जा सकती है। आइए एक नजर डालते हैं उन योजनाओं पर जो वर्ष 2014 में जीएमसीएच 32 से शुरू हो जाएंगी।
1. स्वास्थ्य मंत्रालय पहुंची कैथ लैब की फाइल
जीएमसीएच 32 की ओर से दावा किया गया है कि कैथ लैब की योजना इस साल शुरू हो जाएगी। दो हफ्ते पहले ही फाइल को स्वास्थ्य मंत्रालय भेज दी गई है।
बताया गया कि हास्पिटल प्रशासन लगातार मंत्रालय के संपर्क में है। लोकल प्रशासन के पास आठ करोड़ तक मंजूरी देने की शक्ति है।
इससे ऊपर के प्रोजेक्ट को स्वीकृति देने की पावर स्वास्थ्य मंत्रालय के पास है। डायरेक्टर डा. अतुल सचदेवा ने बताया कि वे लैब को शुरू करवाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।
विज्ञापन
2. तीन नए कोर्स शुरू हो रहे
जीएमसीएच 32 का वर्ष 2014 में पूरा फोकस मेडिकल सुविधाओं के अलावा पढ़ाई पर भी रहेगा। इस साल नए कोर्स शुरू होने की संभावना है। ये कोर्स बायोकेमेस्ट्री, मेडिसिन और डीमिटोलॉजी होंगे।
इसके अलावा एमडी की सीटें भी बढ़ेंगी। 10 से 12 कोर्स के एमडी सीटों के बढ़ाने के लिए आवेदन दिए गए हैं। उम्मीद है कि इस साल इन कोर्सों की सीटें भी बढ़ जाएंगी।
3. हास्पिटल होगा कंप्यूटराइज
जीएमसीएच 32 की इस साल सबसे बड़ी उपलब्धि हास्पिटल का कंप्यूटराइज होना होगा। इसके लिए तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं।
इसमें पेशेंट का डाटा, सभी रिपोर्ट, ब्लड बैंक और अन्य सुविधाएं भी आनलाइन हो जाएंगी। यह मरीजों के लिए सबसे बड़ी सुविधा होगी। उन्हें रिपोर्ट के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा।
4. सिटी स्कैन की टेस्टिंग शुरू
जनवरी से जीएमसीएच 32 में आधे रेट पर सिटी स्कैन शुरू हो जाएंगे। यह मरीजों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। अब तक प्राइवेट पब्लिक पाटर्नरशिप (पीपीपी) की प्रक्रिया लागू थी।
इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के सिटी स्कैन मुफ्त में होते थे। सिटी स्कैन की मशीन का इंस्टालेशन पूरा हो गया है। अब टेस्टिंग हो रही हैं।
5. रिसर्च यूनिट शुरू होगी
इसी साल रिसर्च यूनिट शुरू होने की योजना है। इसके लिए पहली किस्त हास्पिटल के पास पहुंच चुकी है। यूनिट के बनने से कई बीमारियों की रोकथाम की दिशा में नई रिसर्च हो पाएंगी।
मंत्रालय की ओर से पूरे देश में रिसर्च यूनिट खोलने के लिए 20 कालेजों को चुना गया था। इनमें जीएमसीएच 32 भी कॉलेज शामिल था।