फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Glimpse of Victoria Memorial will be seen in pandal being built on Durga Puja in Kalibari of Chandigarh

दुर्गा पूजा: चंडीगढ़ की कालीबाड़ी में दिखेगी विक्टोरिया मेमोरियल की झलक, 40 दिन में तैयार होगा भव्य पंडाल

Wed, 04 Oct 2023 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 02:48 PM IST
सार

चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में बंगाली लोग रहते हैं। दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन के लिए पंडाल के निर्माण में चीड़ की लकड़ी के 25 स्लीपर, 400 बांस, तीन क्विंटल कपड़े की कतरन और 40 किलोग्राम कील का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा पंडाल की सजावट पर जूट और अन्य कपड़े अलग से लगेंगे।

विज्ञापन
Glimpse of Victoria Memorial will be seen in pandal being built on Durga Puja in Kalibari of Chandigarh
कालीबाड़ी में तैयार हो रहा भव्य पंडाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के कालीबाड़ी में इस बार दुर्गा पूजा पर बन रहे पंडाल में विक्टोरिया मेमोरियल की झलक देखने को मिलेगी। कालीबाड़ी प्रबंधन की ओर से पंडाल निर्माण जारी है। हर वर्ष दुर्गा पूजा पर कालीबाड़ी में भव्य आयोजन होता है। हजारों की संख्या में लोग माता के दर्शन के लिए और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कालीबाड़ी पहुंचते हैं। कोलकाता के 14 कारीगर पंडाल के निर्माण में जुटे हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: SGPC Election: एसजीपीसी चुनाव की तैयारियां शुरू, 21 अक्तूबर से शुरू होगा नए वोट बनाने का काम
विज्ञापन


कोलकाता से आए कारीगर गोपाल हलधर ने बताया कि पंडाल के निर्माण में चीड़ की लकड़ी के 25 स्लीपर, 400 बांस, तीन क्विंटल कपड़े की कतरन और 40 किलोग्राम कील का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा पंडाल की सजावट पर जूट और अन्य कपड़े अलग से लगेंगे। 12 अक्तूबर तक पंडाल निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। इसे बनाने के लिए कारीगर दिन रात जुटे हैं। पूजा पंडाल के अलावा पंडाल में आने के लिए गेट भी भव्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र
शारदीय नवरात्र 15 अक्तूबर से शुरू होंगे। गौर हो कि ट्राईसिटी में बड़ी संख्या में बंगाली समुदाय के लोग रहते हैं। दुर्गा पूजा के दिनों में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। संधि पूजा 22 अक्तूबर को होगी। यह पूजा शाम 4 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 42 मिनट के बीच होगी।



पूजा की तिथि...
  • कालीबाड़ी में 20 अक्तूबर दिन शुक्रवार महाषष्टी से पूजा आरंभ होगा। सुबह आठ बजे कल्पारंभ और पूजा होगी। बोधन और आमंत्रण होगा। शाम सात बजे अधिवास और आरती के बाद आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
  • 21 अक्तूबर दिन शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे पूजा होगी। नौ बजे चंडीपाठ, 10 बजे पुष्पांजलि के बाद प्रसाद वितरण और दोपहर डेढ़ बजे महाभोग होगा। शाम साढ़े सात बजे संध्या आरती के बाद रात आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
  • 22 अक्तूबर दिन रविवार को महाअष्टमी सुबह 8 बजे पूजा उसके बाद चंडीपाठ, पुष्पांजलि, प्रसाद महाभोग संध्या आरती और रात आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
  • 23 अक्तूबर दिन सोमवार को महानवमी के दिन सुबह सुबह से शाम तक पूजा, चंडीपाठ, पुष्पांजलि, प्रसाद, महाभोग, यज्ञ ओर संध्या आरती के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
  • 24 अक्तूबर दिन मंगलवार को महादशमी के दिन सुबह सात बजे दधिकर्म, दर्पण विसर्जन, सिंदूर उत्सव के बाद दो बजे विसर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed