फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Glanders Diease Confirmed at A village of Ambala

बर्ड फ्लू के बाद हरियाणा में घोड़ों में मिली खतरनाक बीमारी, पशु मेले-प्रदर्शनी पर रोक, जुटाए जाएंगे सैंपल

Fri, 08 Jan 2021 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Glanders Diease Confirmed at A village of Ambala
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में बर्ड फ्लू के दस्तक के बाद अंबाला जिले के लालपुर गांव के घोड़ों में ग्लेंडर बीमारी मिली है। पशुपालन विभाग की तरफ से लिए गए नमूनों की जांच में बीमारी की पुष्टि हुई है। पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंबाला के तीन गांवों लालपुर, कुराली व असौदी से अश्व प्रजाति के पशुओं से ग्लेंडर बीमारी की जांच के लिए नमूने लिए थे।

विज्ञापन


गांव लालपुर से लिए नमूने पॉजिटिव मिले हैं। घोड़ा, गधा और खच्चर में ये बीमारी बेहद घातक है। अंबाला में इसे नियंत्रित करने के लिए पशुओं को लाने ले जाने, पशु मेलों, घोड़ों की दौड़ व प्रदर्शनी पर रोक लगा दी गई है। इस बीमारी में घोड़ों की नाक से हरे रंग की लार निकलती है। लालपुर गांव के एक किलोमीटर दायरे के सभी अश्व फार्म में स्थित घोड़ों व लोगों के पास मौजूद घोड़ों, खच्चर व गधों के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन


अगर बीमारी से ग्रसित घोड़ों के सीधे संपर्क में कोई आता है तो वह इस बीमारी का शिकार हो सकता है। बीमारी को काबू करने के लिए लालपुर व इसके एक किलोमीटर दायरे में आने वाले क्षेत्र को नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया है। मंत्री ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी और कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति के पास घोड़े हैं और उनकी नाक से हरे रंग की लार निकलती है तो तुरंत पशुपालन विभाग को सूचित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि, तीन में से दो रिपोर्ट पॉजिटिव
हिमाचल व अन्य प्रदेशों के बाद हरियाणा में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। पंचकूला जिले के तीन पोल्ट्री फार्म में से दो के नमूने जांच में पॉजिटिव मिले हैं। पशुपालन विभाग ने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल की लैब में जांच के लिए नमूनों को भेजा था। दो नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जालंधर लैब की पहली रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई थी। 


पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचकूला जिले के रायपुररानी कस्बे के गांव खेड़ी में सिद्धार्थ पोल्ट्री फार्म और नेचर पोल्ट्री फार्म डांडलावर गांव घनौली की मुर्गियों में बर्ड फ्लू मिला है। इनमें मरी हुई 5-5 मुर्गियों के नमूने लिए गए थे। जिनमें एच5एन8 इन्फ्लूएंजा पाया गया है। यह ज्यादा घातक नहीं है। एच5एन1 इन्फ्लूएंजा सबसे घातक माना जाता है। एसकेएम पोल्ट्री फार्म गांव मौली, पंचकूला की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed