फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gita Festival opened with worship in Governor and Chief Minister's presence

पूजन के साथ गीता महोत्सव का आगाज, राज्यपाल और सीएम ने दी यज्ञ में आहुति 

Wed, 07 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 07 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gita Festival opened with worship in Governor and Chief Minister's presence
गीता महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रोच्चार और पूजन के साथ मंगलवार को कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय शोक की वजह से राष्ट्रपति का कुरुक्षेत्र दौरा रद्द हो गया था। 

विज्ञापन


सबसे पहले राज्यपाल और सीएम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण पहुंचे और देश के 574 जिलों से आए प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके पश्चात राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर के पुरूषोत्तमपुरा बाग में पहुंचने पर मंत्रोच्चार के बीच पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और अन्य नेताओं के साथ यज्ञ में आहुति डाली। 
विज्ञापन


गीता पूजन के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गीता ज्ञान संस्थानम मॉडल का अवलोकन किया। दोनों ने कहा कि गीता ज्ञान संस्थानम से पूरे विश्व को गीता का ज्ञान मिलेगा, जिससे समाज संस्कारवान बन सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज

Gita Festival opened with worship in Governor and Chief Minister's presence
गीता महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

कृष्णा प्रोजेक्ट का मॉडल निहारा
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत 97 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले श्री कृष्णा सर्किट के मॉडल का अवलोकन किया। इस राशि में से 38.64 करोड़ रुपये से ब्रह्मसरोवर पर महाभारत पर आधारित वाटर बेस थीम, विश्वस्तरीय मल्टी मीडिया लेजर शो, ब्रह्मसरोवर का चारों तरफ सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, पार्किंग आदि कार्य करवाए जाएंगे। 

उद्घाटन पट्टिका बनी सेल्फी प्वाइंट
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत कृष्णा सर्किट का राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उद्घाटन करना था, लेकिन राष्ट्रीय शोक के चलते उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। हालांकि उद्घाटन पट्टिका युवक-युवतियों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गई। युवा यहां खुद ही कृष्णा सर्किट का उद्घाटन करते रहे और खुद ही सेल्फी लेते रहे। 

राष्ट्रपति 10 दिसंबर को गीता जयंती समारोह में आ सकते हैं, जिस दौरान ही कृष्णा सर्किट का उद्घाटन भी किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed