फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls of Haryana shine on the first day of Khelo India Cycling League

Chandigarh News: खेलो इंडिया साइक्लिंग लीग के पहले दिन हरियाणा की बेटियों का जलवा

Sun, 27 Nov 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Girls of Haryana shine on the first day of Khelo India Cycling League
चंडीगढ़। खेलो इंडिया साइक्लिंग लीग जोन वन (नॉर्थ जोन) के पहले दिन शनिवार को हरियाणा की बेटियों का जलवा रहा। साइकिल रेस में हरियाणा की मीनाक्षी, हिमांशी सिंह और रुचिका पहले स्थान पर रहीं। शहर में पहली बार आयोजित यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ एमच्योर साइक्लिंग एसोसिएशन और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आयोजित की है।
विज्ञापन

न्यू चंडीगढ़ में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख के महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर, जूनियर और सब जूनियर कैटेगरी में करवाया गया है। महिला वर्ग के मुकाबले टाइम ट्रायल और मास्ट आर्ट (सामूहिक रेस) में हुए। इस लीग के आयोजन का मकसद युवाओं में साइक्लिंग को बढ़ावा देना है। इतने बड़े स्तर पर पहली बार शहर में टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। इसमें 300 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

साइकिल रेस प्रतियोगिता के परिणाम
30 किलोमीटर : हरियाणा की मीनाक्षी पहले और आशू देवी दूसरे एवं कर्नाटका की कृति रंगास्वामी तीसरे स्थान पर रही।
20 किलोमीटर : हरियाणा की हिमांशी सिंह पहले, अंजू दूसरे और रुचिका तीसरे स्थान पर रही।
10 किलोमीटर : हरियाणा की भूमिका पहले स्थान, झारखंड की सरिता कुमारी दूसरे और बिहार की शालिनी कुमारी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed