फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls get self-defense training

सेल्फ डेफेंस की ट्रेनिंग लेने की इच्छुक ये पढ़ें

Wed, 25 Dec 2013 08:56 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Wed, 25 Dec 2013 08:56 AM IST
विज्ञापन
Girls get self-defense training
महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधिक मामलों के मद्देनजर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करेगी।
विज्ञापन


लड़कियों को ट्रेनिंग देने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी। पुलिस की मदद से स्कूलों-कॉलेजों की छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि एवं अपनी रक्षा खुद कर सकें।

यह जानकारी चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट-कम-सेक्रेटरी जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी जस्टिस टीएस बिंद्रा ने मंगलवार को कोर्ट कॉम्प्लेक्स में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।
विज्ञापन


जस्टिस बिंद्रा ने कहा कि स्कूली बच्चों को उनके हकों के साथ-साथ कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोगों को लोक अदालतों, स्थायी लोक अदालतों एवं मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोग जल्द व सस्ता न्याय प्राप्त कर सकें। उन्होंने इस मुहिम में मीडिया को भी सहयोग देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस बिंद्रा ने बताया कि जिले में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड स्थापित हो चुका है। उसके कामकाज को प्रभावशाली बनाने के लिए मेंबरों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

जिले में 11 लीगल-एड क्लीनिक चल रहे हैं। जिनका मकसद मुफ्त कानूनी सलाह देना व लोगों को लोक अदालतों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

मुफ्त कानूनी सहायता के अलावा अथॉरिटी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी जागरूकता कैंप लगा रही है। लोक अदालतों के बारे में जागरूकता के लिए सरपंचों के ट्रेनिंग कैंप लगाए जाएंगे।

जिला स्तर पर स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाओं) का गठन किया गया है। जिसमें जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed