{"_id":"5d19a6f18ebc3e3ccf3e0400","slug":"girl-student-left-college-father-accepted-transfer-and-family-left-state-due-to-blackmailing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के बीच छात्रा ने कॉलेज छोड़ा और परिवार ने शहर, ब्लैकमेलिंग से जुड़ी है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के बीच छात्रा ने कॉलेज छोड़ा और परिवार ने शहर, ब्लैकमेलिंग से जुड़ी है वजह
Mon, 01 Jul 2019 04:30 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 01 Jul 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) की एक छात्रा ने अपनी पढ़ाई के दौरान बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया। उसके पिता ने भी अपना तबादला करवा लिया और पूरा परिवार घर-बार और राज्य छोड़कर कहीं और जाकर बस गया। इतने बड़े फैसले के पीछे आखिर क्या वजह है, यह जानकर आप भी शर्मसार हो जाएंगे। घटना हरियाणा के रोहतक की है।
पिछले दिनों लख्मीचंद विश्वविद्यालय के लैब टेक्निशियन के द्वारा छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया था। अब इस मामले में समझौते के लिए पीड़िताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। धमकियां दी जा रही हैं और जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। वहीं आरोपी पर कार्रवाई भी नहीं की जा रही। इन्हीं कारणों से परेशान होकर एक छात्रा ने पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) ही छोड़ दिया।
छात्रा ने सुपवा से माइग्रेशन सर्टिफिकेट लेकर कहीं और दाखिला ले लिया है। छात्रा के पिता ने भी अपना तबादला कराकर परिवार के साथ राज्य ही छोड़ दिया है।

बता दें कि 14 से 21 अप्रैल को सुपवा के 45 विद्यार्थियों का एक दल राजस्थान टूर पर गया था। इस दौरान दल के साथ गए विश्वविद्यालय के लैब टेक्निशियन ने करीब आठ छात्राओं की ऐसी तस्वीरें खींच ली थीं, जिनके आधार पर वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगा।
टूर से वापस आने के बाद आरोपी ने एक छात्रा की मां के व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेज दी और ब्लैकमेल करने लगा। छात्राओं ने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों से की, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि मामले को दबाने का प्रयास किया।
इसके बाद छात्राओं ने रजिस्ट्रार को लिखित में शिकायत दी। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी। उधर, सुपवा प्रबंधन ने भी मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की। कमेटी फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 21 जुलाई को वीसी के सामने सुनवाई होनी है। इसी दिन कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट भी पेश करेगी।

45 विद्यार्थियों और आरोपियों के बयान दर्ज
दूसरी ओर पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने टूर पर गए सभी 45 विद्यार्थियों, आरोपी लैब टेक्निशियन और दोनों शिक्षकों के बयान दर्ज किए। सभी के बयान लिखने के साथ रिकॉर्ड भी किए गए हैं। जांच कमेटी में रजिस्ट्रार प्रो. भारती शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर निहारिका सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर मेघना व जेएनयू की प्रोफेसर डॉ. कुलविंद्र कौर शामिल हैं।
आरोपियों पर गिर सकती है गाज
राजस्थान टूर पर गए दल की छात्राओं से अभद्रता व ब्लैकमेलिंग मामले में सुपवा के दो शिक्षकों और एक लैब टेक्निशियन पर गाज गिर सकती है। विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट खुलने पर इन्हें कैंपस से बाहर किया जा सकता है। आरोपियों में से एक शिक्षिका भी है। गेस्ट फैकल्टी के तौर पर यूनिवर्सिटी में कार्यरत इस शिक्षिका का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

भिन्न हैं दोनों शिक्षकों के बयान
कैंपस में चर्चा है कि दोनों शिक्षकों के बयान कमेटी के सामने दर्ज हो चुके हैं। दोनों के बयान अलग-अलग बताए जा रहे हैं। शिक्षिका का कहना है कि उसे छात्राओं के साथ हुई अभद्रता का कुछ पता ही नहीं चला। वहीं शिक्षक के अनुसार, घटना का व छात्रा की तबीयत खराब होने का पता लगने पर वह कमरे में उसका हालचाल पूछने गया था।
जब आरोपी लैब टेक्निशियन ने छात्राओं के साथ ब्लैकमेलिंग की, तब दोनों ही शिक्षक विद्यार्थियों के साथ उपस्थित नहीं थे। वे खाना खाने के लिए बस से रास्ते में उतर गए थे। विद्यार्थियों ने आरोपी लैब टेक्निशियन के साथ दूसरे ढाबे पर खाना खाया था।
एक छात्रा ने सुपवा से माइग्रेशन लेकर किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला कोर्ट में चल रहा है। छात्राओं पर किसी प्रकार का कोई दबाव न बनाकर ईमानदारी से जांच होनी चाहिए। छात्रा के विवि छोड़ने के मामले में कोर्ट की कार्रवाई में कोई बदलाव नहीं आएगा।
- प्रो. भारती शर्मा, रजिस्ट्रार, सुपवा