फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl slapped and molestated on road at chandigarh

शर्मनाकः ऑटो के लिए खड़ी लड़की के बाल खींच थप्पड़ मारा, कपड़े फाड़ने चाहे

Fri, 06 Oct 2017 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Oct 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
girl slapped and molestated on road at chandigarh
लड़की के साथ छेड़छाड़ - फोटो : डेमो फोटो
तीन युवकों की शर्मनाक करतूत देखिए, ऑटो का इंतजार कर रही लड़की के बाल खींचकर थप्पड़ मार दिया और उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। घटना चंडीगढ़ की है, जहां स्नैचर बेखौफ दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। स्नैचरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए कि सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रही एक लड़की के बाल खींचकर कपड़े फाड़ने चाहे और उसे थप्पड़ भी मारा।
विज्ञापन


मदद के लिए लड़की ने पुलिस को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो वह भी छीनने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। किसी तरह लड़की ने वहां से भागकर खुद को बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं सेक्टर-42 और 35 में भी स्नैचिंग की वारदात हुई। स्नैचरों ने छात्रा और महिला को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन


पहली वारदात इंडस्ट्रियल एरिया में वेरका प्लांट के नजदीक हुई। एक मॉल में काम करने वाली लड़की बुधवार देर शाम घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी उसे तीन मनचलों ने परेशान करना शुरू कर दिया। लड़की ने काफी बचने की कोशिश की, लेकिन लड़के अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी राम दरबार निवासी राज कुमार उर्फ राजू, मोहाली के गांव किशनपुरा निवासी अमनदीप सिंह और पलसौरा निवासी सुरेश कुमार को पकड़ने के बाद पीड़िता से उनकी पहचान भी कराई गई। वीरवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed