फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl's bodies were buried in roadside

कब्रिस्तान में जगह नहीं मिली तो सड़क किनारे दफना दिया

Mon, 22 Jun 2015 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Mon, 22 Jun 2015 08:17 AM IST
विज्ञापन
girl's bodies were buried in roadside

एक लड़की को कब्रिस्तान की जगह नहीं होने के कारण सड़क किनारे दफना दिया गया। मामला पंजाब के गुरदासपुर के मुकेरियां मार्ग पर तिब्बड़ी कैंट के पास स्थित गांव कुराल है।

विज्ञापन


गांव कुराल निवासी लड़की काजल के पिता जार्ज मसीह और स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में कब्रिस्तान नहीं होने की जानकारी नेशनल क्रिश्चियन लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मसीह को दी गई।
विज्ञापन


लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2011 में एक मृतक देह को दफनाने के लिए कोई जगह नहीं मिल रही थी। प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मृतक देह को तिब्बड़ी छावनी की दीवार की खाली जगह में ही दफना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट में रिट दायर की गई, केस विचाराधीन

girl's bodies were buried in roadside

जगदीश मसीह ने बताया कि इसी तरह पंजाब के कई गांवों, शहरों, कस्बों में इस तरह की समस्या के चलते वर्ष 2010 में कब्रिस्तान की जगह संबंधी पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में रिट दायर की गई जिसमें केस विचाराधीन है। इसकी सुनवाई 20-7-2015 को होगी।

उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार पंजाब के सभी जिले के डीसी को कब्रिस्तान संबंधी मांग पत्र दिया गया था। जिलाधीश ने आश्वासन दिया कि कब्रिस्तान की जगह जल्द से जल्द उपलब्ध करवा दी जाएगी लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि शनिवार को गांव कुराल निवासी काजल पुत्री जार्ज मसीह की अचानक मृत्यु होने पर शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान की जगह न होने कारण उसे सड़क किनारे दफनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed