{"_id":"61d75208f28b2354295fecb9","slug":"girl-s-amazing-tania-bhatia-will-make-a-splash-in-the-world-cup-chandigarh-news-pkl438521028","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया का कमाल.. तानिया भाटिया विश्व कप में मचाएगी धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया का कमाल.. तानिया भाटिया विश्व कप में मचाएगी धमाल
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की महिला क्रिकेटर तानिया भाटिया का विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ है। महिला विश्व कप का आगाज 6 मार्च से हो रहा है। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। तानिया का पहली बार चयन हुआ है। वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने पर तानिया भाटिया ने परिवार के साथ केक काटकर खुशी मनाई। चयन पर खुशी जताते हुए तानिया ने कहा कि इससे पहले वह टी-20 वर्ल्ड कप खेल चुकी है, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार मौका मिला है। उन्होंने कहा कि बेहतरीन प्रदर्शन करने पर फोकस रहेगा।
तानिया को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टी-20 व 5 वनडे के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। यह सीरीज 9 फरवरी से शुरू होगी। तानिया टीम में विकेट कीपर व बल्लेबाज की भूमिका निभाएगी। तानिया भाटिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2018 में वुमंस टी-20 विश्वकप से श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था। तब से वह टीम इंडिया से जुड़ी हुई है। तानिया भाटिया वीरवार को बैंगलोर कैंप में शामिल होने के लिए रवाना हो गई हैं।
बॉक्स
विरासत में मिला क्रिकेट
तानिया भाटिया को क्रिकेट विरासत में मिला है। उनके पिता संजय भाटिया भी क्रिकेट से जूड़े हुए हैं। वह भी रणजी प्लेयर हैं। इसके साथ ही तानिया के चाचा भी रणजी प्लेयर हैं। शुरुआत में क्रिकेट के गुण उन्होंने पिता से ही सिखा। तानिया के कोच आरपी सिंह हैं, जिन्होंने उनके खेल में काफी सुधार किया है।
विज्ञापन
एमसीएम में भी खुशी की लहर, प्रिंसिपल ने दी बधाई
एमसीएम डीएवी-36 की बीए फाइनल ईयर की छात्रा तानिया भाटिया के वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने से कॉलेज में भी खुशी की लहर है। टीम में चुने जाने पर कॉलेज की प्रिंसिपल ने भी उन्हें बधाई दी।
यह हैं उपलब्धियां
तानिया महिला टी-20 विश्व कप में एक मैच में तीन खिलाड़ियों को स्टंप करने वाली भारत की दूसरी विकेटकीपर हैं। उनसे पहले सुलक्षणा नाइक ने पहली बार 2012 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में तीन खिलाड़ियों को स्टंप किया था।
महिला टी-20 में अब तक 22 खिलाड़ियों को स्टंप कर चुकी हैं। वे महिला टी-20 में स्टपिंग करने वाली खिलाड़ियों में शीर्ष पर पहुंच गईं हैं। हालांकि विकेट के पीछे सबसे ज्यादा 31 खिलाड़ियों को शिकार बनाने के मामले में तानिया, सुलक्षणा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
-तानिया से पहले महिला टी-20 में सबसे ज्यादा स्टपिंग करने वाली भारतीय सुलक्षणा थीं। उन्होंने 31 टी-20 में 21 खिलाड़ियों को स्टंप किया था और 10 कैच पकड़े थे। तानिया ने 9 कैच लिए हैं।