{"_id":"5aeff8ae4f1c1b65098b83ee","slug":"girl-refused-to-marry-boy-committed-suicide-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्दाश्त न हुई प्यार में जुदाई और युवक ने कर दिया ऐसा काम, देखकर सबके उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्दाश्त न हुई प्यार में जुदाई और युवक ने कर दिया ऐसा काम, देखकर सबके उड़ गए होश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 May 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
love couple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिससे बेपनाह इश्क किया, उससे जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई और फिर युवक ने ऐसा काम कर दिया, देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। मामला चंडीगढ़ का है।
युवती के शादी से इनकार करने पर सेक्टर-22 में मामा के घर रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कमरे में बेसुध हालत में देख मामा उसे जीएमएसएच-16 ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी शिवम (20) के रूप में हुई है।
शिवम सेक्टर-22 स्थित मामा के सोनी ढाबे पर काम करता था। पुलिस को शिवम के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने सुसाइड के लिए किसी को जिम्मेवार नहीं ठहराया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शिवम के शव को मोर्चरी में रखवाकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद ही पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।

मामा के पास रहने के लिए आया था
love couple
सेक्टर-17 थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली निवासी शिवम दो साल पहले चंडीगढ़ में मामा के पास सेक्टर-22 में आया था। वह मामा के सेक्टर-22 स्थित सोनी ढाबे पर उनका हाथ बंटाता था। शनिवार रात शिवम मामा के साथ ढाबा बंद कर सेक्टर-22 स्थित घर में आकर सो गया था। सुबह जब 11 बजे तक शिवम बाहर नहीं आया तो मामा कमरे में गया। वहां उन्होंने शिवम को सोफे पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
मामा तुरंत शिवम को जीएमएसएच-16 ले गए। वहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि शिवम ने जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग के कारण शिवम ने आत्महत्या की है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। ताकि पता चल सके कि जहरीला पदार्थ खाने से पहले उसकी आखिरी बार किससे बात हुई थी।
ये लिखा सुसाइड नोट में
पुलिस के अनुसार, शिवम के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि दिल्ली की एक युवती से वह प्यार करता था। उसने शादी के लिए उसे प्रपोज किया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके चलते वह सुसाइड कर रहा है। उसकी मौत का कोई और नहीं बल्कि वह खुद जिम्मेदार है।