फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl refuse marriage proposal, boy throws acid on her face

एक तरफा प्यार में युवक का खौफनाक कदम, शादी से मना करने पर फेंक दिया तेजाब

Wed, 15 Nov 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(हरियाणा) Updated Wed, 15 Nov 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Girl refuse marriage proposal, boy throws acid on her face
एक तरफा प्यार में युवक ने फेंका युवती पर तेजाब
युवती ने शादी से मना कर दिया तो सनकी युवक ने युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी थी। लेकिन युवती फिर भी नहीं मानी तो शौच से लौटते समय वीरवार देर शाम उसने लड़की पर तेजाब फेंक दिया था। इसमें एक युवती के पैर झुलस गए थे, जबकि दो युवतियां बाल-बाल बच गई थीं। पुलिस को तभी से आरोपियों को तलाश रही थी। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को सूरजपुर के पास ट्रैप लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुखबीर सिंह और चौकी इंचार्ज धूम सिंह ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा था। उसी दिशा में जांच करते हुए जब जांच की गई तो वारदात के पीछे का कारण एक तरफा प्यार निकला। इस वारदात को वासिद और उसके दोस्त रहीम निवासी गांव जलालपुर जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश ने अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी वासिद खान और रहीम जून में रामपुर सियुडी में कराये पर रहने आए थे। लेबर का काम करते थे। आरोपी युवक वासिद खान पड़ोस में रहने वाली युवती को प्यार करने लगा। उसने अपने प्यार का इजहार युवती से किया और शादी का प्रस्ताव रखा। जब युवती ने आरोपी युवक से शादी करने से मना किया तो युवक गुस्से में आ गया और उसके ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


युवती के शादी से इनकार करने के बाद आरोपी युवक विगत 30 सितंबर को वापस अपने गांव चले गए। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की दी जानकारी के आधार पर पुलिस ट्रैप लगाया था। आरोपी युवक शहर से भागने की फिराक में थे और जब वह समान उठाने किराए के मकान पर आए तो पुलिस ने उन्हें धर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा-326 ए के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उनका रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आता-जाता था युवती के घर

Girl refuse marriage proposal, boy throws acid on her face
एक तरफा प्यार में युवक ने फेंका युवती पर तेजाब
गांव से दो महीने के बाद आए और वारदात को दिया अंजाम
 पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक वासिद ने अपने गांव में युवती के ऊपर तेजाब फेंकने की योजना बनाई थी। इसमें उसने साथी रहीम को भी शामिल किया। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी अपने गांव से एसिड ले कर करीब दो महीने बाद रामपुर सियुडी वापस आया। इसके बाद एसिड फेंकने के लिए मौका तलाशने लगे। आखिरकार युवती की रेकी करने के बाद गत वीरवार को उन्हें मौका मिला और शौच कर वापस आ रही युवती और उसकी अन्य दो सहेलियों पर तेजाब फेंक दिया था। इस एसिड अटैक की घटना में एक युवती के पैर झुलस गए, जबकि अन्य दो युवतियां बाल बाल बच गई ।

आरोपी आता-जाता था युवती के घर
 घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद युवती घबरा गई और कुछ नहीं बताया। परंतु बाद में युवती ने खुलासा किया कि आरोपी युवक को एसिड फेंकने के दौरान उसने पहचान लिया था। आरोपी का पीड़िता के घर आना जाना भी था। डर के मारे उन्होंने पहले इसका खुलासा नहीं किया, क्योंकि पीड़िता को डर था कि कहीं वो दुबारा उसके ऊपर एसिड न फेंक दे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed