{"_id":"0778164313c4545a62e30e89bd985b60","slug":"girl-raped-by-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने ले गया था और लूट ली अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने ले गया था और लूट ली अस्मत
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Fri, 07 Mar 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रापर्टी डीलर ने नौकरी का झांसा देकर युवती को गुमराह किया, फिर इंटरव्यू के बहाने में होटल ले जाकर नशीला पदार्थ देने के बाद दुराचार किया।
पीड़ित युवती ने वीरवार देर रात चंडीमंदिर थाने में इसकी शिकायत दी और जनरल अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया। वहीं, पुलिस ने कॉल डिटेेल्स खंगाल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उसका मुबारिकपुर में ही प्रापर्टी डीलिंग का कारोबार है। उसके खिलाफ दुराचार, नशीला पदार्थ देने के तहत पर्चा दर्ज किया गया है।
शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने युवती के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
पुलिस को दी शिकायत में पानीपत निवासी 25 वर्षीय युवती ने कहा कि वह नौकरी की तलाश कर रही थी।
इसी बीच किसी माध्यम से वह मुबारिकपुर निवासी 40 वर्षीय प्रापर्टी डीलर टोनी के संपर्क में आई और उसने नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
वीरवार दोपहर इंटरव्यू दिलाने के नाम पर टोनी उसे अपनी गाड़ी में पानीपत से ले आया और मोरनी रोड स्थित एक होटल में ले गया।
वहां नशीला पदार्थ देकर उससे दुराचार किया और मौके से फरार हो गया। देर रात होश में आने के बाद युवती चंडीमंदिर थाने पहुंचकर शिकायत दी।
पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। खबर लिखे जाने तक उसका मेडिकल जारी था।