फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl Filed Petition In The High Court For Safety Of Herself And Her Husband

'लव जिहाद नहीं लव है माय लॉर्ड, हिंदू संगठनों से हमें बचाओ'

Wed, 28 Aug 2019 02:59 AM IST
ajay kumar विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Aug 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
Girl Filed Petition In The High Court For Safety Of Herself And Her Husband
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

फिरोजपुर झिरका निवासी लड़की ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए अपनी और अपने मुस्लिम पति की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। याचिका में कहा गया है कि उनके प्यार को लव जिहाद का रंग दिया जा रहा है, जो गलत है। वह अपनी मर्जी से अपने पति के साथ है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट जल्द इस याचिका पर सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए युवती ने एडवोकेट गुरपिंदर सिंह ढिल्लों, मोहम्मद अरशद और सुनीता गुप्ता के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि उसने अकील नामक युवक से 15 अगस्त 2019 को अंबाला में मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की है। उसने परिवार के विरोध को देखते हुए 17 अगस्त को अपनी और अपने पति की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी।

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने फिरोजपुर झिरका के एसएचओ को उनकी सुरक्षा से जुड़ी रिप्रजेंटेशन पर फैसला लेने के आदेश दिए थे। आदेश जारी होने के वक्त लड़की के परिजन भी हाईकोर्ट में मौजूद थे। लेकिन उन्होंने 19 अगस्त को उसके पति के खिलाफ अपहरण व अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज करवा दी। इसके साथ ही क्षेत्र में माहौल बहुत खराब हो गया है और हिंदू संगठन महा पंचायतें कर रहे हैं और सीधे तौर पर उनकी शादी को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। 

याची ने बताया कि उसकी आयु 19 साल है और वह बालिग है। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। माहौल ऐसा है कि उसको और उसके पति को बहुत अधिक खतरा है क्योंकि ऑनर किलिंग की योजनाएं बनाई जा रही हैं। 

याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि उनको हरियाणा के बाहर की पुलिस की सुरक्षा मुहैया करवाई जाए ताकि वे सुरक्षित रह सकें। इसके साथ ही याची के पति पर दर्ज झूठी एफआईआर रद्द करने की तथा हिंदू महा पंचायत व जन संघर्ष समति के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed