{"_id":"5d78d78b8ebc3e93c02afa11","slug":"girl-child-left-at-railway-station-by-parents-in-sonipat-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः दो महीने की बच्ची को स्टेशन पर छोड़ गए मां-बाप, रोती-बिलखती भूख से बेहाल मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपतः दो महीने की बच्ची को स्टेशन पर छोड़ गए मां-बाप, रोती-बिलखती भूख से बेहाल मिली
Wed, 11 Sep 2019 04:46 PM IST
खुशबू गोयल
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 11 Sep 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत में गन्नौर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह दो महीने की एक बच्ची रोती-बिलखती भूख से बेहाल मिली। जीआरपी ने बच्ची की मां-बाप की काफी देर तक तलाश की लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला।
बच्ची को तौलिए में लपेटकर गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंका गया है। रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वह झाड़ियों के पास गए। वे बच्ची को उठाकर चौकी में ले आए। मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने अज्ञात दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मासूम बच्ची को बालग्राम राई में भेजा गया है।
बुधवार को कलयुगी मां अपनी दो माह की मासूम बच्ची को झाड़ियों में फेंककर चंपत हो गई। जीआरपी कर्मी रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें प्लेटफार्म नंबर-3 के पास झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जिस पर जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां तौलिया में लपेटी बच्ची पड़ी थी और रो रही थी।
विज्ञापन
बच्ची को उठाकर चौकी में लाया गया, जहां उसे दूध पिलाया गया। जिस पर पुलिस ने एएसआई सुरेश चंद्र के बयान पर अज्ञात मां-बाप के खिलाफ भादसं की धारा 317 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी ने मासूम बच्ची को बालग्राम राई भेज दिया है।

बच्ची पूरी तरह स्वस्थ
लावारिस हालत में मिली बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। बच्ची को तौलिये में लपेटकर फेंका गया है। फिलहाल जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। जिससे किसी फुटेज में कोई बच्ची को लेकर आता दिखाई दे सके। पुलिस आरोपियों का पता लगाकर यह जानने का प्रयास करेगी कि बच्ची को किस कारण से अकेला झाड़ियों में फेंका गया है।
मामला दर्ज कर लिया
सुबह रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक बच्ची मिली है। बच्ची का रोकर बुरा हाल था। उसे दूध पिलाया गया और बाद में स्वास्थ्य की जांच कराने के बाद उसे बालग्राम राई में भेज दिया गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ मासूम का परित्याग करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- महाबीर तोमर, चौकी प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस गन्नौर