{"_id":"69a1d77e9f821ff5f185cb64c0a563c5","slug":"girl-child-day-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गर्ल चाइल्ड-डे' पर समारोह, 27 बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गर्ल चाइल्ड-डे' पर समारोह, 27 बनीं विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jan 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा प्रयासरत है। अपने इस कार्य में प्रशासन द्वारा गैर सरकारी संगठनों की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए किए जाने वाले प्रयास के अंतर्गत प्रशासन गैर सरकारी संगठनों की मदद भी कर रहा है। यह बात चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार केके शर्मा ने चंडीगढ़ समाज कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कही।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-23 के बालभवन में किया गया। इस मौके पर उन्होंने लड़कियों के लिए तीन योजनाओं का उल्लेख किया। इनमें लैपटॉप और रुपये चालीस हजार की आर्थिक मदद की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि गैर सरकारी संस्थाएं नए सुझाव देती हैं तो वह भी आमंत्रित हैं। बोर्ड की अध्यक्ष कमलेश ने इस मौके पर बोर्ड की योजनाओं का विवरण दिया।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर प्रतिभा खोज मुकाबले कराए गए। इसमें 14 वर्ष तक की बालिकाओं के तीन वर्ग बनाए गए। इसमें 6-10, 10-14 आयु वर्ग की बालिकाओं ने नृत्य और गायन के संग नाट्य कला की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर प्रतियोगिता में अरुणा आसिफ अली ट्रस्ट की ट्रस्टी नीना जौहरी, भूतपूर्व अध्यापिका अंजू सिंह, कनिका बाली ने विजेताओं को सेलेक्ट किया।
बोर्ड के सदस्य कंवलजीत कौर और समाज कल्याण विभाग निदेशक राजेश जोगपाल यहां मौजूद थे। कार्यक्रम में पांच सौ ज्यादा लोगों ने भाग लिया। इनमें 162 प्रतिभागी थे। इनमें से 27 विजेता चुने गए।