फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl body taken out from grave in nayagaon for postmortem

Chandigarh: पड़ोसी की टंकी से मिला था बच्ची का शव, परिवार को हुआ अनहोनी का शक, अब कब्र से निकाला गया

Tue, 06 Feb 2024 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 03:38 PM IST
सार

नयागांव में दो फरवरी को 6 साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। परिजनों ने नयागांव पुलिस को सूचना दी। बाद में लड़की पड़ोस में ही बन रहे निर्माणाधीन घर की जमीन में बनी पानी टंकी से मिली थी। जीएमएसएच-16 अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत बता दिया था। परिजनों ने बच्ची की हत्या की आशंका जताई थी।

विज्ञापन
girl body taken out from grave in nayagaon for postmortem
बच्ची के शव को ले जाते उसके पिता। - फोटो : संवाद

विस्तार

नयागांव में छह साल की बच्ची की जिस बच्ची का शव शुक्रवार को पड़ोसी के घर की टंकी में मिला था। अब उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके लिए शव को कब्र से निकाला गया है।

विज्ञापन


परिजनों ने पड़ोसियों की सहायता से टंकी से शव निकाल कर चंडीगढ़ सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया था। इसके बाद परिजनों ने शनिवार को लड़की को सेक्टर 25 के श्मशान घाट में दफना दिया था। 
विज्ञापन

 
रविवार को परिवार को अपनी बच्ची के साथ कोई अप्रिय घटना घटने की आशंका हुई। इसके बाद नयागांव पुलिस को शिकायत दी गई थी। एसडीएम खरड़ गुरमिंदर सिंह ने टीम गठित कर शव को निकाल कर पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए थे। इन्हीं आदेशों का पालन करते हुए नायब तहसीलदार जसबीर कौर, खरड़ सरकारी अस्पताल के डॉ. राहुल भल्ला, पुलिस टीम से आईओ रामेश्वर दास की उपस्थिति में मंगलवार को सेक्टर 25 शमशान घाट से शव को कब्र से निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह चंडीगढ़ के एक सरकारी संस्थान में ठेका मुलाजिम के तौर पर काम करते हैं और उनके पास दो बेटियां और एक 14 साल का बेटा है। 2 फरवरी की शाम को जब वह ड्यूटी ख्त्म कर घर आए तो गली में मिली पत्नी ने बताया कि हमारी सबसे छोटी बेटी मिल नहीं रही है। जिसकी हमने हर जगह तलाश की और न मिलने पर करीब साढ़े सात बजे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान वह अपने परिवार और गली के पड़ोसियों के साथ बच्ची की तलाश करने लगे और गली में ही बनने वाले नए घर की पानी की टंकी को भी चार पांच बार चेक किया। मगर बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, इसके बाद सभी थक हारकर घर आ गए।


घर बनाने वाले ने बेटे पर फिर टंकी को चेक करने का बनाया दबाव
शिकायत में पिता ने बताया कि जब उनका 14 साल का बेटा दोबारा गली में गया तो उसे पड़ोस में नया घर बनाने वाले ने फिर से एक बार टंकी चेक करने के लिए कहा। इस पर बेटे ने कहा कि नहीं अंकल हमने अन्य पड़ोसियों के साथ कई बार टंकी को चेक किया है। मेरी बहन वहां नहीं है। मना करने के बावजूद वह उसके बेटे को बाजू से पकड़कर टंकी के पास ले गया और फिर से देखने को कहा। इस बार बेटे को बहन के पैर दिखाई दिए और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। बाद में आस पड़ोस की मदद से बच्ची को निकालकर करीब 9 बजे चंडीगढ़ 16 के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी बेटी के दो घंटे पहले ही दम तोड़ने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed