फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gippy Grewal Performance in Leisure Valley Today

गोविंदा की बेटी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे गिप्पी

Mon, 14 Jul 2014 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Jul 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
Gippy Grewal Performance in Leisure Valley Today

आने वाले समय में एक हिंदी फिल्म आने वाली है, जिसमें गोविंदा की बेटी नर्मदा भी डेब्यू कर रही हैं। बॉलीवुड में मेरी डेब्यू फिल्म का नाम सेकेंड हैंड हसबैंड है। यह जानकारी पंजाबी फिल्मों के जाने-माने गायक एवं कलाकार गिप्पी ग्रेवाल ने शानिवार को एलांते मॉल में इंटरव्यू में दी। वह यहां परफॉरमेंस देने आए थे।

विज्ञापन


गिप्पी ने बताया सिंगर बनने से पहले वह एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन उस समय आज की तरह रियलटी शो का चलन नहीं था और न ही पंजाबी सिनेमा में अच्छी फिल्में बनती थी।
विज्ञापन


गिप्पी ने बताया उस समय उनके पास सिर्फ एक ही ऑप्शन था की वह सिंगर बने। उन्होंने गायकी की बेसिक ट्रेनिंग ली। उन्होंने बताया जट्ट जेम्स बांड के बाद वह फिल्मों के प्रति काफी सजग हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरी ऑन जट्टा पार्ट टू बनाना रिस्की
गिप्पी नहीं चाहते थे कि फिल्म कैरी ऑन जट्टा का सिक्वेल बने, लेकिन वह जहां भी जाते थे तो लोग यहीं पूछते थे कि उन्हें फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनाना चाहिए।

काफी सोचा के बाद फिल्म का सिक्वेल बनाने के लिए राजी हुए। उन्होंने बताया यह सिक्वेल बनाना काफी रिस्की था। वह इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में कराना चाहते हैं।

जट्ट जेम्स बांड है दिल के करीब
गिप्पी ने बताया जट्ट जेम्स बांड फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। इसलिए उन्होंने इसकी प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। गिप्पी ने जट्ट जेम्स बांड लिखा अपना कड़ा भी दिखाया जो उन्होंने प्रमोशन के लिए बनवाया था।

11 किलो कम किया वजन
गिप्पी ने बताया यूके से शो करके वापस लौटा हूं और शाम को भी एक शो है। एक दिन हो गया, लेकिन सो नहीं पाया हूं। लेकिन, इस कारण मेरा वेट कम नहीं हुआ है। बल्कि, ट्रेनर के कहने पर वजन कम किया है।


उन्होंने बताया कुछ महीने पहले मेरा वजन 76 किलो था। मेरे ट्रेनर ने कहा थोड़ा और वेट लूज करने की जरूरत है। इसके लिए एक महीने मेहनत की और 11 किलो वजन कम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed