{"_id":"a85fd04655b163cb65b0bdba3133fe1e","slug":"gippy-grewal-in-chandigarh-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 32 में रेस्टोरेंट को लॉन्च करने पहुंचे गिप्पी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 32 में रेस्टोरेंट को लॉन्च करने पहुंचे गिप्पी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Apr 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेशक पहला गाना सुपरहिट था, लेकिन असली पहचान अंग्रेजी बीट से मिली, जिसने स्टार बना दिया। यह बात गिप्पी ग्रेवाल ने सोमवार को सेक्टर-32 के एक रेस्तरां में कही। गिप्पी टू हाइप रेस्तरां के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। गिप्पी ने बताया कि लोग अकसर कहते हैं कि अब वह आम नहीं खास बन चुके हैं। लेकिन, उन्हें ऐसा नहीं लगता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज भी उनके वही दोस्त हैं जो उनके स्ट्रगल के समय थे। आम बने रहने में ही उन्हें मजा आता है। गिप्पी ने कहा उन्हें दाल रोटी बेहद पसंद है और कई बार वह घर में कुकिंग भी करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कभी-कभी गुरुद्वारा साहिब का लंगर खाने जाते है। जो स्वाद लंगर में मिलता है वह किसी 5 स्टार होटल के खाने में नहीं। गिप्पी ने बताया कि नकारात्मक किरदार करने की चाहत है।
विज्ञापन
इसके लिए वह एक ट्रेनर से ट्रेनिंग ले रहे है। जट्ट जेम्स बांड की कामयाबी से खुश गिप्पी ने कहा कि वह इसके निर्माता से कहेंगे कि जट्ट जेम्स बांड का पार्ट-2 भी बनाएं।