फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gippy grewal in chandigarh

गिप्पी ने बताए युवाओं को अपने बचपन के सीक्रेट

Sat, 09 Nov 2013 11:04 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Nov 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
gippy grewal in chandigarh
पाजी इन प्रोबल्म’ की स्टारकास्ट चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज पहुंची तो स्टूडेंट्स की खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

गिप्पी ग्रेवाल वो स्टूडेंट्स के बीच पहुंच गए और खूब ऑटोग्राफ दिए। वे गुरप्रीत घुग्गी के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए कॉलेज में पहुंचे थे।  

गिप्पी ने स्टूडेंट्स के साथ चर्चा की और अपने बचपन की बातें भी बताईं।

ग्रेवाल ने कहा कि उनको रोज मैडम से डांट और मार पड़ती थी। उनका ध्यान पढ़ाई से अधिक खेलने और कूदने की तरफ ज्यादा रहा। एग्जाम टाइम में बच्चे पढ़ाई करते थे और वे रात भर पर्चियां बनाता था।


उन्हें बचपन में सिर्फ दो बातें पसंद थीं गाना और खेलना। कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल होने वाली थापी से ही क्रिकेट खेलते थे। जैसे-जैसे उम्र बढ़ी तो गायकी की ओर रुझान बढ़ गया। गिप्पी ने कहा कि युवा सोचते है कि सिगरेट पीना और ड्रिंक करना फिल्म इंडस्ट्री का स्टाइल स्टेटमेंट है पर ऐसा है नहीं।
विज्ञापन


गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि समय बलवान होता है। पहले कोई फ्री में भी एलबम में काम नहीं देता था अब लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed