फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gill's innings against Gujarat Titans in IPL is commendable

Chandigarh News: आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ गिल की पारी काबिले तारीफ

Sat, 15 Apr 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gill's innings against Gujarat Titans in IPL is commendable
चंडीगढ़। मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में वीरवार को आईपीएल मैच में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपनी टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दिलाई। मोहाली के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन का आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज व दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन भी कायल हो गए हैं। उन्होंने शानदार खेल की तारीफ करते हुए कहा कि शुभमन गिल अगले एक दशक तक विश्व क्रिकेट पर हावी रहेंगे। मैथ्यू हेडन ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कही।टेस्ट में दो, वनडे में चार और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक लगा चुके 23 वर्षीय गिल ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस की पंजाब पर छह विकेट से जीत में 49 गेंद में 67 रन की शानदार पारी खेली थी। इस पारी से हेडन काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के शानदार गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ जिस तरह के बल्लेबाजी की जरूरत थी, शुभमन गिल ने ठीक वही किया। उन्होंने जो शॉट खेले, वे काबिले तारीफ थे। वह शानदार क्लास के खिलाड़ी हैं और वह अगले एक दशक तक विश्व क्रिकेट पर हावी रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed