फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Giani Harpreet Singh raised question over US Presidents India visit

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार बोले- जब भी कोई अमेरिकी राष्ट्रपति आता है तो दंगे क्यों भड़कते हैं

Wed, 26 Feb 2020 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अटारी सीमा (अमृतसर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अटारी सीमा (अमृतसर) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Giani Harpreet Singh raised question over US Presidents India visit
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह

श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि जब भी अमेरिका का कोई राष्ट्रपति भारत आता है तो दंगे क्यों भड़कते हैं। दिल्ली में भड़की हिंसा के संबंध में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत के दौरे पर आए थे, तब भी छत्तीसपुरा में कई निर्दोष सिखों का कत्ल कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि विवादित प्रचारक रंजीत सिंह ढढरियांवाले को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना चाहिए। 

विज्ञापन


जत्थेदार टीवी चैनलों पर डिबेट नहीं किया करते। कुछ लोग ढढरियांवाले को निरंकारी के रूप में पेश कर उसे सिखों के सिरों पर बैठना चाहते हैं। ढढरियांवाले स्टेज न लगाने के फैसले के स्थान पर पांच सदस्यीय कमेटी के साथ बातचीत करें। बता दें कि कुछ दिन पहले ढढरियांवाले ने नाराज होकर कहा था कि अगर उनके बोलने से किसी को तकलीफ है तो वे न स्टेज लगाएंगे और न ही धार्मिक समागम ही नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें बताया कि शहीद भाई तारु जी और शहीदी अस्थान भाई मनी सिंह जल्द ही संगत के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। इन दोनों गुरुद्वारा साहिबान की इमारतों के सदियों पुराने इतिहास से छेड़छाड़ किए बगैर इनका जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जगजीत कौर के परिवार से भी मिले 
गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब की यात्रा के दौरान वह जगजीत कौर के परिवार से भी मिले। परिजनों ने बताया कि जिस स्थान पर जगजीत को रखा गया है, वहां कई और लड़कियां भी हैं। ये लड़कियां जगजीत कौर पर घर न लौटने का दबाव बनाती हैं। जत्थेदार ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व ईटीपीबी के अधिकारियों से बातचीत कर इस बात को सुनिश्चित किया है कि अगले वर्ष साका श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed