फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Getting to rally hard, not where to go Rajnath Singh

रैली के लिए हो रही मुश्किल, राजनाथ सिंह के लिए भी जगह नहीं तय

Fri, 20 Jan 2017 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
Getting to rally hard, not where to go Rajnath Singh
राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

इन दिनों विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों को अपने सीनियर नेताओं के लिए हलके में रैली करवाने के लिए जिला प्रशासन से आज्ञा लेना काफी मुश्किल हो रहा है। 

विज्ञापन


सियासी जानकारों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के नेताओं को दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की रैली के लिए जिला प्रशासन से कहीं पर जगह नहीं मिली। 
विज्ञापन


इस कारण पार्टी के नेताओं ने रोड शो की आज्ञा ली, लेकिन माल रोड पर ही स्टेज लगाकर केजरीवाल की रैली करवा दी। उधर, थाना सिटी पुलिस ने चुनाव अधिकारी कम एसडीएम हरजीत सिंह संधू के बयान पर आप के ओहदेदारों व कुछेक वर्करों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फिरोजपुर शहरी हलके से भाजपा प्रत्याशी सुखपाल सिंह नन्नु के चुनाव प्रचार के लिए केंद्र से वरिष्ठ भाजपा नेता फिरोजपुर पहुंच रहे हैं। पार्टी के नेता जिला प्रशासन से आज्ञा लेने में लगे हुए हैं। 


सियासी जानकारों के मुताबिक 22 जनवरी को फिरोजपुर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व अविनाश राय खन्ना फिरोजपुर छावनी, शहर व गांवों में नुक्कड़ बैठकें करेंगे। इसके अलावा 24 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक रैली को संबोधित करेंगे। राजनाथ की रैली के लिए अभी तक कोई जगह तय नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed