न कोई फीस, न चक्कर, घर बैठे मिलेगा जन्म प्रमाणपत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जन्म प्रमाणपत्र के लिए न कोई फीस लगेगी और न ही चक्कर काटने पड़ेंगे, बल्कि यह घर बैठे ही मिल जाएगा। अपूरे देश में जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन का एक ही सॉफ्टवेयर होगा। एक नवंबर को हरियाणा दिवस से पूरे प्रदेश में इसकी शुरुआत होगी। इसके लिए ओआरजीआई साफ्टवेयर बनाया गया है।
बर्थ रजिस्ट्रेशन के अलग-अलग तरीके हैं। इसके लिए कई तरह के दस्तावेज देने पड़ते हैं। साथ ही महीनों चक्कर काटना पड़ता है। इसके लिए अलग-अलग शुल्क भी देने पड़ते हैं। ओआरजीआई सॉफ्टवेयर से घर बैठे ही कोई भी जन्म का रजिस्ट्रेशन करवा सकेगा और प्रमाण पत्र हासिल कर सकता है। जन्म के साथ ही ऑनलाइन हाथों-हाथ डाटा दिया जा सकेगा। बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर परिजनों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
इसके बाद कभी भी घर बैठे ही प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकेगा। अगर अभिभावक फिर भी नगर परिषद में सर्टिफिकेट के लिए जाते है तो उन्हें अधिक से अधिक 10 रुपये ही चार्ज करने होंगे। यहां भी पहली कॉपी फ्री दी जाएगी। यानी जन्म प्रमाण पत्र के बदले चल रही मनमाफिक वसूली पर भी लगाम लगेगी।
ये भी होंगे फायदें
* हरेक बच्चे की होगी यूनिक आईडी
* आधार कार्ड से ऑटोमैटिक लिंक होगा बर्थ सर्टिफिकेट
* राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर
* रिहायशी प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड भी अपने आप बनेंगे
* जननी सुरक्षा योजना को भी इससे जोड़ा गया है यानी अपने आप सुविधा मिलेगी
* सरकार के पास भी एक विश्वसनीय डाटा दर्ज होगा
पूरे देश में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन का सेंट्रलाइज्ड सॉफ्टवेयर ओआरजीआई शुरू किया जा रहा है। ट्रायल आधार पर 16 अक्तूबर से फरीदाबाद और पंचकूला में इसे शुरू किया जा रहा है। एक नवंबर से पूरे हरियाणा में इसे लागू किया जाएगा। इससे भ्रष्टाचार खत्म होगा और कागजी प्रक्रिया भी नहीं रहेगी। कोई भी घर बैठे ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेगा और घर बैठे ही सर्टिफिकेट मिलेगा। यानी न लाइन में लगने का झंझट न चक्कर लगाने होंगे और कोई खर्च भी नहीं आएगा।
- आरके गौतम, डिप्टी रजिस्ट्रार जनरल ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल इंडिया