{"_id":"610067858ebc3e585935a65e","slug":"german-ambassador-met-capt-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में निवेश की दिखाई रुचि: जर्मनी के राजदूत ने की कैप्टन से मुलाकात, पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में निवेश की दिखाई रुचि: जर्मनी के राजदूत ने की कैप्टन से मुलाकात, पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा
Wed, 28 Jul 2021 01:45 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:45 AM IST
सार
मुलाकात के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जर्मनी के राजदूत को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने जर्मनी की कंपनियों को पंजाब में निवेश और उद्योग फ्रेंडली माहौल का अनुभव करने का न्योता दिया। बता दें कि इस समय पंजाब में मेट्रो कैश एंड कैरी, हैला, क्लास और वायब्राकॉस्टिक्स समेत कई जर्मनी की कंपनियां काम कर रही हैं।
विज्ञापन
जर्मनी के राजदूत ने की कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे. लिंडनर ने पंजाब में मोबिलिटी, इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल, केमिकल्स और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के लिए रुचि दिखाई है। इस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें अपनी सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
जर्मनी के राजदूत ने सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की। इस दौरान राज्य में कारोबार और निवेश के नए मौकों को तलाशने के लिए आपसी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने निवेश और व्यापार को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार के बड़े सुधारों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
इन सुधारों में राज्य में कारोबार स्थापित करने के लिए जरूरी सभी स्वीकृतियां लेने के लिए वन-स्टॉप शॉप के तौर पर इनवेस्ट पंजाब के गठन के अलावा पंजाब लाल फीताशाही विरोधी अधिनियम-2021 और पंजाब व्यापार का अधिकार अधिनियम-2020 शामिल हैं।
विज्ञापन
कैप्टन ने अन्य जर्मन कंपनियों को भी राज्य में आने और निवेश अनुकूल माहौल का अनुभव करने का न्योता दिया क्योंकि राज्य में पहले भी मेट्रो कैश एंड कैरी, हैला, क्लास और वायब्राकॉस्टिक्स समेत कई जर्मनी की कंपनियां काम कर रही हैं।
‘इनवेस्टमेंट प्रोमोशन’ के प्रमुख सचिव आलोक शेखर ने जर्मन राजदूत को अवगत करवाया कि निवेश पंजाब ने राज्य में कार्यशील जर्मन कंपनियों के लिए जून, 2021 में देखभाल सेशन आयोजित किया था, जिससे उनके लिए कारोबार की सफलता की निरंतरता को यकीनी बनाया जा सके।