फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   General assistant Anupreet Kaur Has suspended

1.63 करोड़ रुपए के गबन के मामले में जालंधर में तैनात जनरल सहायक डॉ. अनुप्रीत कौर सस्पेंड

Fri, 13 Sep 2019 09:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Sep 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
General assistant Anupreet Kaur Has suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण करवाया गया था। उस दौरान पट्टी की तत्कालीन एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर ने उन लोगों को लाभ पहुंचाया, जिनके पास जमीन नहीं थी। इस मामले में एक करोड़ 63 लाख 975 रुपये का गबन पाया गया। चीफ सचिव करण अवतार सिंह ने तरनतारन के डीसी प्रदीप सभ्रवाल की रिपोर्ट पर जालंधर में तैनात जनरल सहायक डॉ. अनुप्रीत कौर को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय मार्ग के निर्माण के मौके पर भूमि अधिग्रहण के दौरान जसबीर कौर निवासी मानावाला (अमृतसर), राजविंदर कौर निवासी फतेहपुर अलगों (तरनतारन) सरताज सिंह निवासी कोट दसंधी मल्ल (तरनतारन) बिक्रमजीत सिंह निवासी होशियार नगर (अमृतसर), गुरजीत कौर निवासी कोट दसंधी मल्ल (तरनतारन) के अलावा तीन अन्य लोगों के नाम पर बैंक खातों में 1 करोड़ 63 लाख 975 रुपये की राशि डाल दी गई थी। 

विज्ञापन

इस घोटाले का पता तरनतारन के डीसी प्रदीप सभ्रवाल को लगा। उन्होंने मामले की जांच पट्टी के मौजूदा एसडीएम नवराज सिंह बराड़ से करवाई। जांच में सभी आरोप साबित होने पर तत्कालीन एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर के खिलाफ थाना सिटी पट्टी में 5 सितंबर को केस दर्ज किया गया। इसके बाद लोक इंसाफ पार्टी के जिला अध्यक्ष बचित्तर सिंह ढिल्लों ने तरनतारन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके डॉ. अनुप्रीत कौर के खिलाफ करोड़ों गबन करके जायदाद बनाने के आरोप लगाए। 

गुरुवार को डीसी प्रदीप सभ्रवाल की बनाई जांच कमेटी के सामने अनुप्रीत कौर (जनरल सहायक जालंधर) पेश हुई। कमेटी में एडीसी (जनरल) संदीप ऋषि, एसडीएम खडूर साहिब कुलप्रीत सिंह, एसडीएम नवराज सिंह बराड़ शामिल थे। उक्त टीम की रिपोर्ट के आधार पर डीसी प्रदीप सभ्रवाल ने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजी। इसके बाद चीफ सचिव पंजाब करण अवतार सिंह ने फौरी कार्रवाई करते हुए डॉ. अनुप्रीत कौर को सस्पेंड करने के आदेश देते हुए उनको हेडक्वार्टर चंडीगढ़ में हाजिर होने के आदेश जारी किए। 

अब गिरफ्तारी का रास्ता हुआ आसान  
मामले से जुड़े सभी आरोपियों की गिरफ्तारी लिए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गबन के बड़े मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जरूरी है, इसमें किसी का भी लिहाज नहीं होगा। ध्रुव दहिया, एसएसपी, तरनतारन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed