फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gc-11 community center

जल्द शुरू हो जाएगा शहर का पहला कम्युनिटी कॉलेज

Tue, 11 Mar 2014 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Mar 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
gc-11 community center
शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज (जीसी-11) में आगामी सत्र से कम्यूनिटी कालेज की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर 18 फरवरी 2014 को डीन कालेज डेवलेपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) प्रो.नवल किशोर की अध्यक्षता में कमेटी ने अपनी मंजूरी दे दी है।

इस प्रस्ताव पर 15 मार्च को पीयू सिंडीकेट की होने वाली बैठक में मुहर लगने के बाद कम्यूनिटी कालेज में कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार कम्यूनिटी कालेज शुरू करने को लेकर गठित कमेटी ने पीयू से एफिलिएटेड दो कालेज चंडीगढ़ स्थित जीसी-11 और लुधियाना स्थित एससीडी गवर्नमेंट कालेज में कम्यूनिटी कालेज शुरू करने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

प्रत्येक कोर्स में 30 सीटों पर होगा दाखिला
कम्यूनिटी कालेज के तहत 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को कम्यूनिटी कालेज में  पढ़ाई करने का मौका मिल सकेगा। विद्यार्थियों को फीस भी सरकारी कालेज में बीए-बीएससी-बीकॉम जैसे कोर्स से आधी देनी होगी।
विज्ञापन


प्रत्येक कोर्स में 30 सीटें निर्धारित होंगी। कोर्स को करवाने के लिए इंडस्ट्री और उसी फील्ड से जुड़े एक्सपर्ट को पढ़ाने के लिए बुलाया जाएगा। कोर्स पूरा होने पर युवाओं को कैंपस प्लेसमेंट भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जीसी-11 में दो कोर्स होंगे शुरू
चंडीगढ़ के पहले कम्यूनिटी कालेज (जीसी-11) में रिटेल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म और फाइनेंस सर्विस कोर्स शुरू किए जाएंगे। पंजाब के लुधियाना स्थित एससीडी गवर्नमेंट कालेज में भी दो कोर्स शुरू होंगे।

इस कालेज में सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट और स्टॉक मार्केट ट्रेनिंग एंड ऑप्रेशंस शामिल हैं। यह तीनों कोर्स नेशनल वोकेशनल एजूकेशनल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क एमएचआरडी नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के तहत होगा।

कोर्स का सिलेबस संबंधित फैकल्टी की ओर से अप्रूव करवाना होगा। थ्योरी नॉलेज के साथ कम्यूनिटी कालेज में प्रेक्टिकल ट्रेनिंग का प्रावधान अनिवार्य किया गया है।


इन कोर्स में दाखिला 12वीं पास वालों को स्टेट गवर्नमेंट और पंजाब यूनिवर्सिटी नियमों के तहत मिलेगा। कोर्स में रिजर्वेशन का प्रावधान भी नियमों के तहत रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed