{"_id":"62c3d80d5be9b62f8644877a","slug":"gaurav-yadav-assumed-additional-charge-of-director-general-of-police-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab New DGP: 1992 बैच के आईपीएस गौरव यादव ने संभाला पंजाब पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab New DGP: 1992 बैच के आईपीएस गौरव यादव ने संभाला पंजाब पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार
Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी हैं।
विज्ञापन
आईपीएस गौरव यादव ने पंजाब डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला।
- फोटो : twitter
विस्तार
1992 पंजाब बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक पंजाब का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। पंजाब के मौजूदा डीजीपी वीके भावरा आज से दो महीने की छुट्टी पर चले गए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से केंद्र में भी भेजने का अनुरोध किया था। यूपीएससी को नए डीजीपी के नामों का पैनल भेजने से पहले पंजाब सरकार ने गौरव यादव को नया कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया था। गौरव यादव अभी तक मुख्यमंत्री के विशेष प्रिंसिपल सेक्रेटरी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी हैं। गौरव पंजाब पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वो शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल हैं। इस समय वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और गौरव यादव के बीच पुराना नाता है। दोनों एक साथ ही 1992 में यूपीएससी की परीक्षा में बैठे थे। गौरव यादव ने आईपीएस की परीक्षा पास की थी, जबकि अरविंद केजरीवाल आईआरएस के लिए चुने गए थे। गौरव यादव पंजाब के पूर्व डीजीपी पीसी डोगरा के दामाद हैं।
विज्ञापन