फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gaurav Yadav assumed additional charge of Director General of Police Punjab

Punjab New DGP: 1992 बैच के आईपीएस गौरव यादव ने संभाला पंजाब पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार

Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी हैं।

विज्ञापन
Gaurav Yadav assumed additional charge of Director General of Police Punjab
आईपीएस गौरव यादव ने पंजाब डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। - फोटो : twitter

विस्तार

1992 पंजाब बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक पंजाब का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। पंजाब के मौजूदा डीजीपी वीके भावरा आज से दो महीने की छुट्टी पर चले गए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से केंद्र में भी भेजने का अनुरोध किया था। यूपीएससी को नए डीजीपी के नामों का पैनल भेजने से पहले पंजाब सरकार ने गौरव यादव को नया कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया था। गौरव यादव अभी तक मुख्यमंत्री के विशेष प्रिंसिपल सेक्रेटरी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी हैं। गौरव पंजाब पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वो शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल हैं। इस समय वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर रह रहे हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और गौरव यादव के बीच पुराना नाता है। दोनों एक साथ ही 1992 में यूपीएससी की परीक्षा में बैठे थे। गौरव यादव ने आईपीएस की परीक्षा पास की थी, जबकि अरविंद केजरीवाल आईआरएस के लिए चुने गए थे। गौरव यादव पंजाब के पूर्व डीजीपी पीसी डोगरा के दामाद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed