फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gas leaked during refilling of cylinder caught fire ludhiana many injured

Ludhiana: सिलिंडर की रिफिलिंग के दौरान लीक हुई गैस में लगी आग, बच्ची समेत सात लोग झुलसे, देर रात हादसा

Wed, 16 Oct 2024 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 10:06 AM IST
सार

महिला के पति दरोगा प्रसाद ने बताया कि बेहड़े में ही एक व्यक्ति बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरने का काम करता है। देर शाम उनकी पत्नी जब खाना बना रही थी तो साथ वाले कमरे में सिलिंडर को रिफिल किया जा रहा था। तभी गैस लीक होने से आग भड़क गई।

विज्ञापन
Gas leaked during refilling of cylinder caught fire ludhiana many injured
हादसे में घायल बच्ची - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना में ग्यासपुरा की सम्राट कालोनी की गली नंबर तीन में एक बेहड़े में देर रात सिलिंडर में गैस भरते वक्त लीकेज के कारण आग लग गई। आग लगने के बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सात साल की बच्ची शिवानी और उसकी 35 वर्षीय मां फूलवती झुलस गई। उनको बचाने के चक्कर में बेहड़े में रहने वाले पांच अन्य लोग भी झुलस गए। घायल मां-बेटी को सिविल अस्पताल में और अन्य लोगों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आग ने बेहड़े में आसपास के चार कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया और वहां पर रखा सामान भी जल गया। 
विज्ञापन




महिला के पति दरोगा प्रसाद ने बताया कि वे सम्राट कालोनी के बेहड़े में रहते हैं। बेहड़े में ही एक व्यक्ति बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरने का काम करता है। देर शाम उनकी पत्नी जब खाना बना रही थी तो साथ वाले कमरे में सिलिंडर को रिफिल किया जा रहा था। तभी गैस लीक होने से आग भड़क गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने पानी डाल कर काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed