{"_id":"6ad602a82e5a4985460c3fc7","slug":"ludhiana-police-commissioner-appears-before-ed-in-connection-with-the-fake-forensic-report-case-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट केस में ईडी के सामने पेश हुए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर, घंटों चली पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट केस में ईडी के सामने पेश हुए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर, घंटों चली पूछताछ
Mon, 19 Oct 2026 05:21 PM IST
शाहिल शर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 19 Oct 2026 05:21 PM IST
सार
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय से बाहर निकले। उनसे चार घंटे से अधिक समय पूछताछ हुई।
विज्ञापन
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ईडी ऑफिस से बाहर निकलते हुए
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो की फॉरेंसिक और साइबर विश्लेषण रिपोर्ट में कथित हेराफेरी के मामले में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय से बाहर निकले। वह एजेंसी के सामने पेश होने के बाद चार घंटे से अधिक समय तक वहां रहे।
यह मामला गुरुग्राम पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर और फॉरेंसिक व साइबर विश्लेषण रिपोर्ट कथित तौर पर तैयार करने में फर्जीवाड़े के आरोपों से जुड़ा है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जांच मुख्यमंत्री भगवंत मान से संबंधित वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट और साइबर विश्लेषण में कथित अनियमितताओं पर केंद्रित है। ईडी इसी मामले के सिलसिले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Chandigarh: Ludhiana (Punjab) Commissioner of Police Swapan Sharma leaves from ED office after more than 4 hours. He had appeared before the Agency in connection with an alleged fake forensic report case. The case is linked to an FIR registered by the Gurugram police and the arrests of the two men over the alleged fabrication of forensic and cyber analysis reports concerning the viral video related to Punjab CM Bhagwant Mann
— ANI (@ANI) October 19, 2026विज्ञापन