फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gas leak after explosion in PACL, people scared

धमाके के बाद गैस रिसाव, लोगों में मचा हड़कंप

Thu, 11 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल(पंजाब) Updated Thu, 11 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Gas leak after explosion in PACL, people scared
बॉयलर में बड़ा धमाका
पंजाब सरकार की औद्योगिक इकाई पंजाब एल्कलीज एंड केमिकल लिमिटेड यानी पीएसीएल में स्थित सीपीडब्ल्यू प्लांट के बॉयलर में बड़ा धमाका हो गया। धमाके से लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बादल काबू पाया गया।
विज्ञापन


पीएसीएल स्थित सीपीडब्ल्यू प्लांट के बॉयलर में अचानक तेज धमाका हुआ। जिसके बाद आग की लपटें उठने लगी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन घटना से आसपास के इलाके के लोग अभी भी दहशत में हैं। बता दें कि पीसीएल संयत्र में दो दिन में यह दूसरी घटना है। जिससे लोग सहमे हुए है।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार शाम को गैस पाइप के फट जाने के कारण फैक्ट्री से सटे गांव बीनेवाल के 50 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई थी। क्लोरीन गैस रिसाव से प्रभावित लोगों को आंख और गले में जलन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्लोरीन गैस के रिसाव से गांव के लोग सहमे उठे थे। ग्रामीणों ने इसे फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए मेन गेट के बाहर इकट्ठा होकर रोष भी जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी के अंदर क्लोरीन गैस का पाइप फट गया

Gas leak after explosion in PACL, people scared
बॉयलर में बड़ा धमाका
बताया जा रहा है कि शाम के समय चल रही तेज आंधी के दौरान ही फैक्टरी के अंदर क्लोरीन गैस का पाइप फट गया। एक बड़े धमाके के साथ फैली गैस कुछ देर में तेज हवा के कारण समीपवर्ती गांव बीनेवाल में जा पहुंची, जहां उसने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। गैस रिसाव से पीडि़तों को तत्काल समीपवर्ती प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचाया गया। इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन ने भी प्राथमिक सहायता के लिए टीमों को गांव में भेजकर लोगों को दवा भी पिलाई गई थी। ऐसे में अब एक बार फिर पीएसीएल में इस धमाके ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed