फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gardener teach students in school

गजब! स्कूल है सरकारी और बच्चे पढ़ा रहे माली

Wed, 23 Apr 2014 09:57 AM IST
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Wed, 23 Apr 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
gardener teach students in school

इंदिरा कालोनी के सरकारी स्कूल में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। क्योंकि इन दिनों स्कूल में माली का काम करने वाला एक व्यक्ति ही बच्चों को पढ़ा रहा है।

विज्ञापन


इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां बच्चों को शिक्षा किस प्रकार की मिल रही है। यह सिललिसा एक दो दिन से नहीं, बल्कि एक महीने से चल रहा है। स्कूल में इस तरह की व्यवस्था होने पर इंदिरा कालोनी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र नाथ दुबे और महासचिव विशाल शर्मा ने विरोध जताया हैै।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह स्कूल प्रशासन इलाके के बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। महेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि लोग अपने बच्चों को पढ़े लिखे काबिल टीचरों के पास पढ़ने भेजते है ना कि माली के पास। उन्होंने कहा कि वे इस मामले की शिकायत डीईओ और डीपीआई स्कूल से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभिभावकों में नाराजगी
स्कूल में टीचर की जगह माली द्वारा पढ़ाने की जानकारी होने पर अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों का कहना है स्कूल टीचर आए दिन छुट्टी पर रहते हैं। इससे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।


पप्पू सिंह की पोस्ट तो माली की है, जबकि वह माली का काम करता ही नहीं है। इस लिए उससे स्कूल के अन्य काम करवाने की कोशिश की जाती है। पप्पू बच्चों को पढ़ता नहीं है। किसी दिन किसी टीचर की छुट्टी होने पर बच्चों की देखभाल करने के लिए कक्षा में लगा दिया जाता है।
सुनीता सेठी, प्रिंसिपल

बच्चों को पढ़ाने का काम काफी समय से कर रहा है।
पप्पू सिंह, माली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed