फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garbage will not be seen, there will be no pile of dirt... Chandigarh is ready

कचरा दिखेगा न गंदगी का अंबार... चंडीगढ़ तैयार

Sun, 18 Sep 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Garbage will not be seen, there will be no pile of dirt... Chandigarh is ready
बनाई गई मानव श्रंखला। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। नगर निगम की ओर से शनिवार को स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। शहर के विभिन्न स्कूलों के लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई जिसमें ओपन हैंड बनाकर चंडीगढ़ को प्रतीक चिह्न को बनाने के साथ चार कूड़े के डिब्बे बनाकर बताया कि स्वच्छता अभियान के लिए हम तैयार हैं। शहर को कचरा मुक्त बनाने और लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर सरबजीत कौर ने किया। मेयर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर निगम सेवा दिवस मना रहा है। दो अक्तूबर तक लगातार कई कार्यक्रम होंगे। युवाओं के बीच पहली बार ‘इंडियन स्वच्छता लीग’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए देशभर से 1850 से अधिक शहर की टीमों ने पंजीकरण कराया है। चंडीगढ़ की ओर से गठित चंडीगढ़ चैलेंजर्स टीम कचरा मुक्त पर्यटन स्थल बनाने पर ध्यान देगी।
विज्ञापन

आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि स्रोत स्तर पर कचरे को अलग करना और ‘कचरा मुक्त शहर’ बनाने के उद्देश्य से लोगों की भागीदारी से कई आयोजन किए जा रहे हैं। कहा कि इस आयोजन को ‘जीरो वेस्ट’ कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। इसके बाद एक वॉकथान का आयोजन रोज गार्डन से सेक्टर-16 होते हुए रोज गार्डन अंडर पास तक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed