फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garbage fee in the market is Rs 150, notice of Rs 2000 is being sent.

Chandigarh News: मार्केट में कूड़े का शुल्क 150 रुपये, नोटिस दो हजार का भेजा जा रहा

Sat, 09 Sep 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Garbage fee in the market is Rs 150, notice of Rs 2000 is being sent.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को मेयर अनूप गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान पार्किंग में लगने वाले चार्जिंग स्टेशनों को लेकर विरोध जताया। व्यापारियों ने बताया कि एक चार्जिंग स्टेशन सेक्टर 44-डी मार्केट के सामने वाले क्षेत्र में स्थापित किया गया है, जिसके पास पहले से ही टैक्सी स्टैंड और वेंडर जोन है। इससे भीड़ होने की आशंका है। इसे किसी अन्य खाली जगह पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने गृह सचिव से मिलने की भी बात कही। व्यापारियों ने अनाज मंडी में गोदामों, टिंबर मार्केट और कुछ सेक्टरों की मार्केट में डोर-टु-डोर कूड़ा लेने की व्यवस्था पर सवाल उठाए। व्यापारियों ने कहा कि सदन ने इसके लिए 150 रुपये शुल्क तय किया था, लेकिन निगम दो हजार रुपये प्रति मंजिल के हिसाब से नोटिस दे रहा है। जाे गलत है। मेयर ने इस समस्या का अगले माह की सदन की बैठक में समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष चरनजीव सिंह ने कहा कि केशोराम कांप्लेक्स मार्केट के सामने सड़क के किनारे ढलान देकर पार्किंग का विस्तार किया जाना था, ताकि ग्राहकों के वाहन पार्क किए जा सकें। तीसरा मुद्दा व्यापारियों को एक लाख से आठ लाख रुपये तक के विज्ञापन के नोटिस का था। व्यापारियों ने कहा कि इन नोटिसों को वापस लिया जाना चाहिए। नियमों के अनुसार न्यूनतम शुल्क के साथ इन नोटिसों को समाप्त किया जाना चाहिए। इसके अलावा संपत्ति कर पर ब्याज की छूट के लिए तीसरी सूची पर विचार करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल में संजीव चड्ढा, पुरुषोत्तम महाजन, अनिल वोहरा, बलजिंदर गुजराल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed