फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangsters Use Code Words to Purchase Weapons from Suppliers, lawrence bishnoi gang

खुलासाः गैंगस्टर 'कोडवर्ड' इस्तेमाल करके खरीदते हैं हथियार, इनका मतलब जान चौंक गए पुलिस वाले

Mon, 24 Jun 2019 03:53 PM IST
खुशबू गोयल महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 24 Jun 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Gangsters Use Code Words to Purchase Weapons from Suppliers, lawrence bishnoi gang
फाइल फोटो

हरियाणा, यूपी और दिल्ली में पांव जमाए बैठे गैंगस्टर हथियार खरीदने के लिए हर बार नए-नए कोड वर्ड इस्तेमाल करते हैं और इनका मतलब जानकार पुलिस वाले भी चौंक गए। हथियार खरीदने के लिए एसआई, एएसआई से लेकर हेड कांस्टेबल बोल्यू सूं का कोड वर्ड तैयार किया गया है। इन्हीं कोड वर्ड के माध्यम से प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों पर हथियार सप्लाई किए जा रहे हैं। यह खुलासा पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश मोहित ने किया है। पुलिस ने अब हथियार सप्लायरों का ब्योरा तैयार किया है।

विज्ञापन


रोहतक की सीआईए-1 ने सुनारियां गांव के निकट ट्यूबवेल के कोठरे में रेड मारकर मुठभेड़ के बाद गिरोह के सरगना पंकज को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि उसके साथी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उनके गिरोह के अलावा अनिल छिप्पी, लारेंश बिश्नोई , नीरज बवाना गिरोह के गुर्गे भी दिल्ली से सरोजनी नगर, राजीव चौक, यूपी के कैराना, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़ से हथियार खरीदते समय कोड वर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये कोड वर्ड बनाए गए हैं

32 बोर की पिस्तौल 20 हजार में मिलती है। यदि किसी को पिस्तौल खरीदनी होती है तो गिरोह का गुर्गा मोबाइल पर बात करते हुए कहता है कि हरियाणा से एसआई बोल्यू सूं, आरोपी को पकड़नै आवां सा, तैयार रहिये। इसका मतलब है कि जिस 32 बोर की पिस्तौल का आर्डर दिया था, उसे तैयार रखो, कुछ ही देर में लेने आ रहा हू। पिस्तौल 15 से बीस हजार में उपलब्ध कराई जाती है।

तीन से 5 हजार में मिलता है तमंचा
यदि तमंचा खरीदना होता है तो उसके लिए कॉल करके कहा जाता है कि हरियाणा से हेड कांस्टेबल बोल्यू सूं, आरोपी को पकड़नै चलना सै, बस तैयार रहे, कुछ देर में आ रहा हूं। तीन से पांच हजार में तमंचा उपलब्ध कराया जाता है।

रिवॉल्वर के लिए चुकाने पड़ते हैं 12 हजार तक
यदि रिवॉल्वर खरीदना होता है तो उसके लिए कहा जाता है कि एएसआई बोल्यू सूं, आरोपी को पकड़ना सै, जल्द तेरे पास आ रहा हूं। तैयार रखियो। रिवॉल्वर 8 से 12 हजार में उपलब्ध कराई जाती है।

वेस्ट यूपी के कैराना से खरीदे थे पचास हजार के हथियार

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि हाल ही में वेस्ट यूपी के कैराना से पचास हजार में हथियार खरीदे गए थे। जिनमें पिस्तौल से लेकर तमंचे शामिल थे। इन्हीं हथियारों से हरियाणा के रिटायर्ड एसआई हुकम चंद को गोली मारकर घायल किया गया था।

हथियार सप्लायरों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। इसमें अधिकतर यूपी के सप्लायर शामिल हैं। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - प्रशांत कुमार, प्रभारी सीआईए-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed