{"_id":"64d1db3c231cd4ec890c2d0e","slug":"gangsters-lodged-in-faridkot-jail-called-shopkeeper-belonging-to-bathinda-demanding-extortion-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: बठिंडा में दुकानदार से मांगी पचास लाख की रंगदारी, फरीदकोट जेल में बंद गैंगस्टरों ने किया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: बठिंडा में दुकानदार से मांगी पचास लाख की रंगदारी, फरीदकोट जेल में बंद गैंगस्टरों ने किया फोन
Tue, 08 Aug 2023 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:35 AM IST
सार
भुच्चो मंडी में स्टोर चलाने वाले एक व्यक्ति ने थाना नथाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके मोबाइल फोन पर 5 अगस्त दोपहर के समय एक फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम खान मालेरकोटले वाला बताकर उससे पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट जेल में बंद दो गैंगस्टरों ने बठिंडा की भुच्चो मंडी से संबंधित दुकानदार और एक अन्य व्यक्ति को जेल से फोन कर पचास और बीस लाख की रंगदारी मांगी थी। इस संदर्भ में पुलिस ने दोनों आरोपियों खान मालेरकोटले वाला और तारी रायखाना के खिलाफ थाना नथाना में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सोमवार को केंद्रीय जेल फरीदकोट में बंद आरोपियों से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। हालांकि इस बारे में किसी भी पुलिस या जेल अधिकारी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार तक बठिंडा पुलिस दोनों आरोपियों को प्रोडंक्शन वारंट पर ला सकती है।
यह भी पढ़ें: Ludhiana Murder: प्रेम विवाह करने पर बहन को दी ऐसी निर्मम सजा... पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी रह गए हैरान
भुच्चो मंडी में स्टोर चलाने वाले एक व्यक्ति ने थाना नथाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके मोबाइल फोन पर 5 अगस्त दोपहर के समय एक फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम खान मालेरकोटले वाला बताकर उससे पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने दुकानदार को धमकी दी थी कि तुम्हारे पास एक घंटे तक का समय है। जब उसने पैसा देने से इंकार किया तो गैंगस्टर ने उसे मारने की धमकियां दी। पीड़ित ने बताया कि उसी दिन कुछ समय बाद मंडी निवासी एक ओर व्यक्ति को उसी मोबाइल नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को तारी रायखाना वाला बताते हुए उससे बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। तारी ने भी पैसा न देने पर जान से मारने की धमकियां दी।
विज्ञापन
थाना नथाना पुलिस ने उक्त शिकायत मिलने के बाद फरीदकोट जेल में बंद आरोपी खान मालेरकोटले वाला और तारी रायखाना के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले की जांच कर रही सीआईए पुलिस ने सोमवार को फरीदकोट जेल के अधिकारियों को उक्त मामले के बारे में सूचित किया तो जेल अधिकारियों ने चैकिंग कर आरोपी खान और तारी से एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया।