{"_id":"62379250a3268055717af3c4","slug":"gangster-parry-threw-us-made-rifle-and-austria-made-glock-in-the-grass-chandigarh-news-pkl4451634114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर पैरी ने घास में फेंक दी थी यूएस मेड राइफल व ऑस्ट्रिया मेड ग्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर पैरी ने घास में फेंक दी थी यूएस मेड राइफल व ऑस्ट्रिया मेड ग्लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-33 में दबिश के दौरान लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी ने यूएस मेड राइफल और ऑस्ट्रिया मेड ग्लॉक झाड़ियों में फेंक दी थी। ऑपरेशन सेल ने आरोपी की निशानदेही पर शनिवार को झाड़ियों से यूएस मेड अंडरवुड (राइफल) और ऑस्ट्रिया मेड 9 एमएम ग्लॉक (पिस्टल) और 20 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस जांच में जुटी है कि विदेशी हथियार भारत में कैसे आए। पुलिस पैरी को सोमवार को जिला अदालत में पेश करेगी। पुलिस अब तक आरोपी से विदेशी हथियारों के साथ ही चाइनीज पिस्टल, तीन मैगजीन व 30 कारतूस बरामद कर चुकी है।
ऑपरेशन सेल ने 16 मार्च को सेक्टर-33 स्थित लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर पैरी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस को आरोपी के पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए थे। पुलिस ने 17 मार्च को जिला अदालत में पेश कर आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने विदेशी हथियारों के बारे में जानकारी दी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल के पास की झाड़ियों से यूएस मेड राइफल और ऑस्ट्रिया मेड पिस्टल व उसके 20 कारतूस बरामद किए। पुलिस सोमवार को आरोपी को अदालत में पेशकर फिर से रिमांड पर लाने की कोशिश करेगी। इस दौरान पुलिस पता लगाएगी कि ऐसे कितने हथियारों का प्रयोग पैरी या उसके करीबी गिरोह कर रहे हैं।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के छह आरोपी अभी भी फरार
पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे राजेश पासवान, पंचकूला सेक्टर-5 निवासी जैकी, सेक्टर-26 निवासी दीपक कुंडू उर्फ बिल्ला, बनूड़ निवासी करन बनूड़, भैंसा टिब्बा निवासी सतबीर चौधरी उर्फ गुज्जर, जीरकपुर निवासी अमरदीप सिंह उर्फ मनी, सेक्टर-33 निवासी इंद्रपीत सिंह उर्फ पैरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी पर क्लब, रेस्तरां मालिक और बिजनेसमैन से रंगदारी मांगने के मामले में ओपन एफआईआर दर्ज की है। छह आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
वियतनाम युद्ध में प्रयोग हुई थी यूएस राइफल
पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर बरामद यूएस कारबाइन राइफल एम-1 वियतनाम युद्ध में प्रयोग हुई थी। सामान्य रूप से यह राइफल मिलना मुश्किल है। वहीं ग्लॉक भी आस्ट्रिया का महत्वपूर्ण हथियार है। इसे भी आसानी से नहीं खरीदा जा सकता है।